{"_id":"5dacb2848ebc3e93ac722338","slug":"155-students-of-united-group-selected-in-infosys-allahabad-news-ald258082919","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनाइटेड ग्रुप के 155 छात्रों का इंफोसिस में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनाइटेड ग्रुप के 155 छात्रों का इंफोसिस में चयन
विज्ञापन

कई चरणों में हुए प्लेसमेंट ड्राइव में छात्र-छात्राओं को मिली सफलता
प्रयागराज। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के 155 छात्र-छात्राओं का चयन इंफोसिस की ओर से हुए प्लेसमेंट ड्राइव में किया गया। 18 एवं 19 अक्तूबर को सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस की ओर से हुए कई चरणों के चयन में छात्र-छात्राओं को पांच से 3.6 लाख वार्षिक पैकेज का ऑफर मिला। कैंपस चयन का आयोजन यूनाइटेड ग्रुप के बीटेक, एमटेक, एमसीए के छात्र-छात्राओं केलिए किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में यूजीआई प्रयागराज, ग्रेटर नोयडा के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत प्री प्लेसमेंट टॉक से हुई, जिसमें इंफोसिस के अधिकारियों ने कंपनी के मिशन, प्रोफाइल और फ्यूचर ग्रोथ के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों का ऑनलाइन असेसमेंट किया गया, इसके बाद इसमें चुने गए छात्रों का इंटरव्यू हुआ।
इंफोसिस के प्लेसमेंट ड्राइव की अध्यक्षता सार्थक शर्मा ने की। भारत के विभीन शहरों से आये साक्षात्कार पैनल के सदस्यों ने आयोजन को बढ़ावा देते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इन छात्रों का चयन तकनीकी और मानव संसाधन क्षमता के आधार पर किया गया। इंफोसिस के सार्थक शर्मा ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि संस्थान के छात्रों का प्रदर्शन उत्साह जनक रहा। चयनित छात्र -छात्राएं बीटेक के सभी ब्रांच से हैं। मैकेनिकल और सिविल के बच्चों ने भी इसमें कामयाबी हासिल की। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को इंफोसिस के कैंपस मैसूर में छह महीने के ट्रेनिंग दी जाएगी। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के वाइस प्रेसीडेंट गौरव गुलाटी चयनित छात्र- छात्राओं को बधाई दी। मेगा कैंपस ड्राइव के दौरान संस्थान के कॉरपोरेट रिलेशन सेंटर हेड डॉ दिव्या बरतरिया ने सभी ट्रेनर्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पूरी इंफोसिस टीम को बधाई दी।