फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयागराज जैसी हो गई जम्मू जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस

प्रयागराज जैसी हो गई जम्मू जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस

Sun, 31 Mar 2019 01:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज जैसी हो गई जम्मू जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस
प्रयागराज जैसी हो गई जम्मू जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस
विज्ञापन

ट्रेन में लगाए एलएचबी कोच, 19 की जगह अब 21 कोच
यात्रियों के लिए स्लीपर और एसी क्लास की बढ़ गई 308 बर्थ
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से जम्मू के रास्ते उधमपुर जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस भी अब प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी हो गई है। उधमपुर एक्सप्रेस में पुराने कोच की जगह रेलवे ने नए एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगा दिए हैं। शनिवार को एलएचबी कोच से जैस ये ट्रेन उधमुपर के लिए रवाना हुई। खास बात यह रही कि ट्रेन में पहले के मुकाबले दो कोच भी बढ़ा दिए हैं। इसमें अभी तक 19 कोच थे जो अब बढ़कर 21 हो गए हैं। एनसीआर के इलाहाबाद मंडल की प्रयागराज के बाद यह दूसरी ट्रेन है जो एलएचबी कोच से लैस की गई है।

उधमपुर एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन इलाहाबाद से होता है। अभी इसमें पुराने आईसीएफ कोच (नीले रंग वाले) ही लग रहे थे। इन कोच में सफर के दौरान यात्रियों को खासे झटके लगते थे, लेकिन शनिवार से ट्रेन में एलएचबी कोच लगने के बाद यात्रियों की यह शिकायत दूर हो गई। इसके अलावा पहले के मुकाबले ट्रेन में आरक्षित बर्थ भी बढ़ गई। इसमें अब स्लीपर, थर्ड एसी और एसी टू की 308 बर्थ बढ़ गई है। यानी की इसके हर सफर में अब पहले के मुकाबले 308 अतिरिक्त यात्री सफर कर सकेंगे। पूर्व में ट्रेन में आरक्षित एवं अनारक्षित बर्थ की संख्या कुल 1282 थी जो अब बढ़कर 1550 हो गई है। सिर्फ आरक्षित बर्थ की बात करें तो 742 बर्थ के मुकाबले इसमें अब 1050 बर्थ हो गई है। दरअसल आईसीएफ कोच के मुकाबले एलएचबी कोच लंबे होते हैं। इसमें बर्थ भी ज्यादा रहती है। फिलहाल उधमपुर एक्सप्रेस में अब स्लीपर के आठ, एसी थ्री के पांच, एसी टू के दो, जनरल श्रेणी के पांच एवं एसएलआर श्रेणी के कोच हैं, जबकि पहले स्लीपर के सात, एसी थ्री के तीन, एसी टू का एक, जनरल के छह एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच थे।
विज्ञापन

अब ट्रेन में है इतनी बर्थ
श्रेणी एलएचबी (अब) आईसीएफ (पहले)
स्लीपर 640 504
एसी थ्री 360 192
एसी टू 50 46
जनरल 500 540
कुल योग 1550 1282
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed