{"_id":"5c9935e1bdec2214505459b3","slug":"151553544673-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थपुरोहितों ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थपुरोहितों ने किया सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थपुरोहितों ने किया कुंभ के अफसरों का सम्मान
0 अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की ओर से समारोह
प्रयागराज। कुंभ मेले से जुड़े अधिकारियों को अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की ओर से रविवार को सम्मानित किया गया। इसके तहत कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद, डीआईजी कविंद्र प्रताप सिंह को माल्यार्पण तथा शाल ओढ़ाने के बाद पुस्तक भेंट की गई। मुख्य अतिथि स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का स्वागत, अभिनंदन किया गया। संयोजक चन्द्रनाथ चकहा ‘मधु जी’ ने माल्यार्पण तथा शाल ओढ़ाने के बाद उन्हें पुस्तकें समर्पित कीं। बाद में स्वामी वासुदेवानंद ने भी कुंभ टीम की सराहना की। हालांकि उन्होंने तीर्थपुरोहितों को मेले में दूर बसाए जाने पर अफसोस जताया। कहा, तीर्थ पुरोहितों को हमेशा से मेले के प्रत्येक सेक्टर में बसाया जाता था।
कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी केपी सिंह ने भी तीर्थपुरोहितों के सहयोग की सराहना की। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा, अनिल पांडेय ने भी मेले की कुशलता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन श्रवण कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री, राष्ट्रीय मंत्री माधवानंद शर्मा, प्रवक्ता एवं प्रचारमंत्री अमित राज वैद्य,रामानंद शर्मा, ज्ञानेश्वर तिवारी, फूलचंद्र दुबे, राम नरेश त्रिपाठी पिंडीवासा, सनद पांडे राजीव भारद्वाज, श्याम जी मिश्रा,प्रकाश चंद्र मिश्र, प्रदीप पाठक, मुन्ना शर्मा आदि मौजूद थे।
00 इनसेट
जिन्हें मिला सम्मान
समारोह के दौरान एडीएम दयानंद.नायब तहसीलदार विवेक शुक्ला, संस्था लिपिक चंद्रिका प्रसाद त्रिपाठी, स्वास्थ विभाग के मुरारी वर्मा, पीडब्ल्यूडी के मदन मोहन मिश्र,सुनील कुमार,विजय श्याम तिवारी, विद्युत विभाग के अनिल वर्मा. मनोज गुप्ता, अनूप सिन्हा, ऐश्वर्य आदि को भी सम्मान से नवाजा गया।