फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जल्द जारी होगा पीसीएस जे मेंस का प्रवेश पत्र

जल्द जारी होगा पीसीएस जे मेंस का प्रवेश पत्र

Mon, 21 Jan 2019 01:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
जल्द जारी होगा पीसीएस जे मेंस का प्रवेश पत्र
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000

जल्द जारी होगा पीसीएस जे मेंस का प्रवेश पत्र
0 इलाहाबाद और लखनऊ के केंद्रों में होगी परीक्षा
0 मुख्य परीक्षा में दस दिन का समय रह गया बाकी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पीसीएस जे मुख्य परीक्षा के आयोजन को दस दिन बाकी रह गए हैं और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अब तक अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी नहीं किए हैं। अभ्यर्थी पशोपेश में हैं। हालांकि आयोग के अफसरों का कहना है कि प्रवेश पत्र दो-तीन दिनों के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। आयोग अपने स्तर से परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी कर चुका है। इसके लिए इलाहाबाद और लखनऊ में परीक्षा केंद्रों का चयन भी कर लिया गया है।
पीसीएस जे मुख्य परीक्षा 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी को प्रस्तावित है। आयोग ने गत पांच जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 25 दिन से भी कम समय मिल रहा है जबकि अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि तैयारी के लिए कम से कम 30 दिन का समय दिया जाए। इसके लिए अभ्यर्थियों ने न्यायालय में याचिका भी दाखिल कर दी है। हालांकि आयोग दो से तीन दिनों में प्रवेश पत्र जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि आयोग ने मुख्य परीक्षा निर्धारित तिथि पर आयोजित करने के लिए अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा केंद्रों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि आयोग ने 16 दिसंबर को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए 64691 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 38209 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने पांच जनवरी को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 6041 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed