फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि एवं कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस समारोह

इविवि एवं कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस समारोह

Fri, 17 Aug 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
इविवि एवं कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
इविवि में हुआ प्रेमचंद की प्रतिमा का अनावरण
0 सम्मानित किए गए 80 मेधावी, 26 कर्मचारी और शिक्षक
0 कॉलेजों में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
इलाहाबाद, 16 अगस्त। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्र रहे हिंदी के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद को इविवि ने स्वतंत्रता दिवस पर अलग तरह से श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति प्रो. आरएल हांगलू ने केंद्रीय पुस्तकालय के सामने स्थित उद्यान में मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा का अनावरण किया।
इसके बाद इविवि के ऐतिहासिक सीनेट हॉल में भव्य समारोह का आयोजन किया, जिसमें न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के 80 मेधावी छात्र-छात्राओं और 26 सेवानिवृत्त एवं सेवारत कर्मचारी एवं अध्यापकों को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटे देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने डॉ. विक्रम हरिजन एवं डॉ. रुचित रानी गुप्ता की पुस्तकों का विमोचन किया। केंद्रीय सांस्कृति समिति के अध्यक्ष प्रो. अली अहमद फातमी ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन रजिस्ट्रार प्रो. एचएस उपाध्याय एवं संचालन प्रो. प्रदीप शर्मा एवं प्रो. राजेश गर्ग ने किया।
विज्ञापन

वहीं, नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में कुलाधिपति जेएन मिश्र ने मुख्य परिसर जमुनीपुर में ध्वजारोहण किया जबकि कुलपति प्रो. पीएन पांडेय ने शोध केंद्र और प्रतिकुलपति डॉ. एससी तिवारी ने हनुमानगंज एवं मूक बधिर विद्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जेएन मिश्र ने शिक्षा को देश के सर्वांगीण विकास के लिए जरूर बताया। वहीं, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया और वहां मौजूद सभी लोगों के साथ संकल्प लिया कि जाति, भाषा, क्षेत्र एवं संप्रदाय से ऊपर उठकर समाजहित, देशहित एवं विश्वविद्यालय हित में काम करेंगे। परिसर में पौधरोपण का अभियान भी चलाया गया। इसके साथ शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि के संघटक सीएमपी डिग्री कॉलेज में ग्रीन यूथ बिग्रेड के सदस्यों ने परिसर में पौधरोपण किया। इसमें प्राचार्य डॉ. आनंद श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कांत मिश्र, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. दीपक गोंड, डॉ. मनीष राय आदि मौजूद रहे। राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉॅ. रंजना त्रिपाठी ने शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोण किया। वहीं, डॉ. नमिता यादव, डॉ. सुधा जायसवाल, कविता शर्मा, डॉ. कौमुदी श्रीवास्तव, डॉ. नीलिमा सिंह आदि ने पौधरोपण किया। एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में पर्यावरण संक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. लालिमा सिंह, इविवि एनएसएस की समन्वयक डॉ. मंजू सिंह, प्रो. अनीता गोपेश, डॉ. ज्योति कपूर, डॉ. रुचि मालवीय, डॉ. शिवशंकर श्रीवास्तव, डॉ. सुमिता सहगल आदि मौजूद रहीं। केपी ट्रेेनिंग कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शोभा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन सचिन कुमार मिश्र ने किया। डॉ. शरद श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका, अतुल, डॉ. राजेश पांडेय, शक्ति शर्मा आदि मौजूद रहे।
000
नोट: विज्ञापन की खबर---
-----------------------
शुआट्स के कुलपति ने दिया स्वच्छता का संदेश
- स्वतंत्रता दिवस पर शुआट्स के कुलपति प्रो. राजेंद्र बी. लाल ने ध्वजारोहण किया और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश को स्वच्छ, संपन्न एवं विकसित बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। इस मौके पर गॉस्पल एवं प्लाउ मिनिस्ट्री की ओर से शुआट्स के कर्मचारियों एवं जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से नि:शुल्क ई-रिक्शा की सुविधा शुरू की गई। एनसीसी कैडेट्स ने परेड की प्रस्तुति की। वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता रैली निकाली। समारोह में प्रति कुलपति (शैक्षिक) प्रो. एकेए लॉरेंस, प्रति कुलपति (प्रशासन) प्रो. सर्वजीत हरबर्ट, प्रति कुलपति (प्लानिंग, मॉनीटरिंग एंड डेवलपमेंट) प्रो. एसबी लाल, कुलसचिव प्रो. रॉबिन एल. प्रसाद आदि मौजूद रहे।

000
नोट: विज्ञापन की खबर---
-----------------------
विद्यार्थियों को डिफेंस के प्रति किया जागरूक
- स्वतंत्रता दिवस पर रक्षा क्षेत्र की डिफेंस अकादमी मेजर कल्शी क्लासेज की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान की निदेशक रेशा सिंह, डिफेंस एक्सपर्ट सौरभ सिंह ने संस्थान के विद्यार्थियों को डिफेंस के प्रति जागरूक किया और इसे देश की सर्वश्रेष्ठ सम्मानजनक सर्विसेज बताकर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित की शपथ दिलाई और स्वच्छता अभियान को जीवन का एक हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed