{"_id":"5b51e5c44f1c1b35748b5eda","slug":"151532093892-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 1343 स्कूलों में नहीं हैं बाउंड्रीवॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 1343 स्कूलों में नहीं हैं बाउंड्रीवॉल
Updated Fri, 20 Jul 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के 1343 स्कूल ऐेसे हैं, जिनमें अभी तक बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं कराया गया है। स्कूली बच्चों को सुरक्षित करने के लिए डीएम ने सभी प्रधानों को पत्र भेजकर अविलंब बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराने को कहा है।
ग्राम पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए मिलने वाली धनराशि को कायाकल्प योजना के तहत खर्च किया जाएगा। डीएम ने ग्राम पंचायतों को भेजे पत्र में ऐसे स्कूलों में बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने को कहा है, जहां अभी तक नहीं बनी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 1343 स्कूलों की सूची प्रस्तुत की है, इसमें अभी तक बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं कराया गया है। गांव में विकास की कड़ी से जोड़ते हुए ऐसे स्कूलों का स्थल विकास और बाउंड्रीवाल निर्माण कराने को कहा है। फिलहाल इन दिनों से मनरेगा के तहत 248 स्कूलों में बाउंड्रीवाल निर्माण कराने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। एपीओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही बाउंड्रीवाल निर्माण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।