फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दीवार टूटी, बच्चे की मौत

दीवार टूटी, बच्चे की मौत

Thu, 12 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दीवार टूटी, बच्चे की मौत
बारिश से स्कूल की बाउंड्रीवाल ढही
विज्ञापन

एक बच्चे की मौत, एक लापता
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बुधवार को बारिश के दौरान ओमगायत्री नगर स्थित एक स्कूल के भीतर भरा पानी बाउंड्रीवाल तोड़कर अपने साथ चार बच्चों को बहा ले गया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा खबर लिखे जाने तक नहीं मिल सका था। दो बच्चे घटना स्थल से काफी दूर नाले में घायल अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस लापता बच्चे की तलाश में देर-रात तक जुटी रही।

मानसून की बारिश सलोरी के ओमगायत्री नगर में भारी तबाही लेकर आई। शाम को लगभग सात बजे विकास विद्यालय हरिजन आश्रम के पीछे करीब आठ फीट ऊंचाई तक भरा पानी दीवार तोड़कर मोहल्ले के भीतर घुस गया। चंद सेंकेड के भीतर पानी के तेज बहाव ने सामने बने घर का अगला हिस्सा पूरी तरह जमींदोज कर दिया। उस समय इसी मोहल्ले के अनिकेत (12), आदित्य (13), दीपक वर्मा (12) एवं शिखर (13) वहां बारिश में खेल रहे थे। अचानक पानी का तेज बहाव आने से यह बच्चे भी उसमें बह गए। बच्चों के पानी में बहते ही लोगों ने शोर मचाया। उसके बाद तलाश शुरूहुई, तब अनिकेत करीब 60 मीटर दूर पूर्वी दिशा की गली के आखिरी मकान के नाले के पास मृत मिला, जबकि आदित्य एवं दीपक सुरक्षित मिल गए। शिखर का कोई अता-पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed