{"_id":"5b0714e04f1c1b946e8b4759","slug":"151527190752-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्\nद घोषित होगी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की नई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल् द घोषित होगी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की नई तिथि
Updated Fri, 25 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द घोषित होगी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की नई तिथि
0 नए अर्धवार्षिक कैलेंडर में कई दूसरी परीक्षाओं को भी किया जाएगा शामिल
0 पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित होने से शिक्षक भर्ती की तैयारी प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित की जा चुकी हैं और अब 24 जून को प्रस्तावित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का टलना तय है। हालांकि, अभ्यर्थी इससे खुश नहीं हैं। मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित होने से उनकी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी प्रभावित हुई है। सचिव जगदीश का कहना है कि जल्द ही एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी जाएगी। इसके साथ जुलाई से दिसंबर तक का नया अर्धवार्षिक कैलेंडर भी जारी किया जाएगा, जिसमें दूसरी परीक्षाओं को भी शामिल किया जाएगा।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पहले छह मई को प्रस्तावित थी। इसके बाद परीक्षा तिथि को टाल दिया गया और नई तिथि 24 जून प्रस्तावित की गई। बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए भी आवेदन कर रखा है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा और पीसीएस मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम अलग-अलग है। अभ्यर्थी 24 जून को प्रस्तावित शिक्षक भर्ती की तैयारी में जुटे थे, इसी बीच आयोग ने बुधवार को पीसीएस मुख्य परीक्षा-2017 की तिथियां घोषित कर दीं। 24 जून को भी पीसीएस में एक विषय की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। दो परीक्षाएं एक साथ नहीं हो सकतीं, सो एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का टलना तय है।
0 आयोग का आज घेराव करेंगे प्रतियोगी
प्रतियोगी छात्र शुक्रवार को भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का घेराव करेंगे। यह निर्णय बृहस्पतिवार को हुई मोर्चा की बैठक में लिया गया। अध्यक्ष कौशल सिंह ने कहा कि पांच मई को हुए आंदोलन में सचिव ने आश्वासन दिया था कि पीसीएस मुख्य परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में कराएंगे। इस बीच प्रतियोगी छात्रों ने अपना शेड्यूल तैयार कर लिया था और इसी हिसाब से तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गईं। इससे छात्रों की तैयारी प्रभावित हो रही है। इसके विरोध में शुक्रवार को आयोग का घेराव होगा। बैठक में मनीष सिंह, चंदन सिंह, पंकज श्रीवास्तव, विनीत पांडेय, प्रदीप पांडेय, आलोक राय, अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।