फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि :कमेटी करेगी रजिस्ट्रार के खिलाफ शिकायतों की जांच

इविवि :कमेटी करेगी रजिस्ट्रार के खिलाफ शिकायतों की जांच

Thu, 05 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
इविवि :कमेटी करेगी रजिस्ट्रार के खिलाफ शिकायतों की जांच
कमेटी करेगी रजिस्ट्रार के खिलाफ शिकायतों की जांच
विज्ञापन

0 इविवि कार्यपरिषद की बैठक में कमेटी बनाने के लिए वीसी को किया गया अधिकृत
0 वित्त समिति, एकेडमिक काउंसिल की कार्यवृत्ति, शिक्षकों की पदोन्नति का अनुमोदन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कर्नल हितेश लव के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच होगी। कार्यपरिषद की बुधवार को हुई बैठक में इसके लिए एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। प्रो.राम सेवक दुबे ने वित्त एवं प्रशासनिक अनियमितता की शिकायत कुलपति से की थी। कार्य परिषद ने कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के अंतर्गत अध्यापकों की पदोन्नति का अनुमोदन किया। इसके साथ वित्त समिति एवं एकेडमिक काउंसिल की कार्यवृत्ति का भी अनुमोदन हुआ।
कुलपति प्रो.रतन लाल हांगलू की अध्यक्षता में हुई बैठक में रजिस्ट्रार के खिलाफ की गई शिकायतों पर चर्चा हुई। उनके खिलाफ प्रॉक्टर एवं अध्यापक संघ के अध्यक्ष प्रो. दुबे ने कुलपति से शिकायत की थी। प्रो.दुबे ने प्रशासनिक अधिकारियों के काम न करने, भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार एवं ऑडिटर के खिलाफ कुलपति को पत्र लिखा था। इसके बाद रजिस्ट्रार की ओर से भी प्रो.दुबे के खिलाफ कुलपति को लिखा गया। बुधवार को कार्यपरिषद में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद सदस्यों ने इस मामले की जांच के लिए कुलपति को एक कमेटी बनाने के लिए अधिकृत किया। तय हुआ कि कमेटी की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इसके साथ कार्यपरिषद की बैठक में वित्त समिति की कार्यवृत्ति तथा 26 मार्च को हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक की कार्यवृत्ति का अनुमोदन हुआ। बैठक में प्रो.प्रहलाद कुमार डीन कॉमर्स, प्रो.आरके चौबे डीन विधि, प्रो.आरआर तिवारी डीन साइंस, प्रो.एसए अंसारी कॉमर्स, डॉ.पंकज कुमार राजनीतिशास्त्र, प्रो.शशिकांत राय प्राचीन इतिहास, प्रो. राजकुमार आनंद भौतिक विज्ञान, प्रो.अश्वजीत चौधरी भूगोल, प्रो.वीएन तिवारी निदेशक गोविंद वल्लब पंत संस्थान, डॉ.एम मैथ्यू प्राचार्य ईसीसी, डॉ.अमिताभ तिवारी एवं डॉ.अव्यक्त राम मिश्र एडीसी, डॉ.केएल पांडेय ईसीसी, प्रो,डीपी सिंह पूर्व कुलपति लखनऊ विवि, डॉ.अरविंद कुमार सक्सेना कानपुर, डॉ. बीसी त्रिपाठी जेएनयू, प्रो,केबी पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
नहीं खुला शिक्षक भर्ती का लिफाफा
इलाहाबाद। इविवि कार्यपरिषद की बैठक में शिक्षक भर्ती का लिफाफा खुलने की भी उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 29, 30 मार्च एवं एक अप्रैल को विवि में गृहविज्ञान एवं ग्लोबलाइजेशन के लिए शिक्षकों का इंटरव्यू हुआ था। अब परिणाम के लिए और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed