{"_id":"59eb9e134f1c1b59678b6f73","slug":"151508613651-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर पांच लाख की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर पांच लाख की डकैती
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराना व्यापारी के घर पांच लाख की डकैती
-नकाबपोश असलहाधारी बदमाशों ने कुनबे को बंधक बना की लूटपाट
-दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। कोखराज हाईवे पर शुक्रवार रात नकाबपोश असलहाधारी बदमाशों ने किराना व्यापारी के घर से पांच लाख का सामान लूट लिया। कुनबे को बंधक बना पीटते हुए बदमाश नगदी समेत गहने उठा ले गए। देर रात दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि थाने से चंद कदम की दूरी होने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह सीओ के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया। बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
कोखराज थाने से चंद कदम दूरी पर सुरेश केशरवानी परिवार के साथ रहता है। घर में ही उसने किराने की दुकान खोल रखी है। बताया कि रात करीब दो बजे दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे लगभग एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने परिवार के साथ उसे बंधक बना लिया। बेटे शुभम, सुभाष के साथ पत्नी बबिता को असलहा सटा दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सभी की बेरहमी से पिटाई करते हुए घर में रखे एक लाख रुपए नकद के साथ करीब पांच लाख के गहने आदि समेट ले गए। लूटपाट करने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। डकैतों के जाने के बाद सुरेश ने 100 डायल के साथ कोखराज थाने में फोन किया पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। सुबह डकैती की जानकारी सीओ सिराथू को हुई तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल कुनबे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ अंशुमान मिश्र ने बताया कि बदमाशों की धर पकड़ के लिए एसओजी और कोखराज एसओ को लगाया गया है। जल्द की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। उधर थाने से चंद कदम दूरी पर व्यापारी के घर पड़ी डकैती के बाद से पीड़ित परिवार के साथ अन्य व्यापारी सहमे हैं।