{"_id":"599c8c054f1c1bce3e8b4599","slug":"151503431685-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल से कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल से कारोबार प्रभावित
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से सात करोड़ का कारोबार प्रभावित
लेन-देन के लिए दिन भर बैंकों का चक्कर काटते रहे ग्राहक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
आउट सोर्सिंग व पे-स्केल के खिलाफ जिले के सभी बैंक कर्मी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। सुबह से बैंकों में ताला लटकता रहा। इस दौरान उपभोक्ताओं बैंकों से लेन-देन करने के लिए दिन भर भटकते रहे। जिले भर के 126 बैंकों में सात करोड़ का लेन-देन प्रभावित होने का अनुमान है।
शासन द्वारा बैंकों का काम आउट सोर्सिंग के माध्यम से कराया जाने लगा है। इसके अलावा कर्मचारियों का पे-सकेल भी नहीं बढ़ाया जा रहा। शासन के इस रवैये के खिलाफ मंगलवार को जिले भर के बैंकों में कामकाज ठप रहा। बैंक कर्मचारी सुबह से ही अपनी-अपनी शाखाओं में ताला लगाकर गायब रहे। बैंकों में ताला बंद होने की वजह से लोगों को लेन-देन के लिए दिनभर भटकना पड़ा। एलडीएम दिनेश मिश्र की माने तो जिले की सभी 126 बैंक शाखाओं में सात करोड़ रुपए का लेन-देन मंगलवार को प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि हड़ताल एक दिवसीय थी। बुधवार को सारे बैंक खुले रहेंगे।
तीज की तैयारी पर भी पड़ा बुरा असर
मंगलवार को बैंकों में ताला बंद होने से हरि तालिका तीज के पर्व पर होने वाली खरीदारी पर बुरा असर पड़ा। बैंकों व एटीएम में पैसा न मिलने की वजह से सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज पर्व के लिए कपड़े व जेवरात की खरीददारी नहीं कर सकीं। बुधवार को बैंक से लेन-देन होने के बाद कपड़ों व जेवर की दुकानों में भारी भीड़ उमड़ सकती है। पर्व के ऐन मौके पर खरीदारी न होने से जेवर कपड़े के व्यापारियों में मायूसी रही।