{"_id":"5991ac5f4f1c1b1c028b4658","slug":"151502719071-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का 17 से सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का 17 से सत्याग्रह
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों का 17 से सत्याग्रह
0 सरकार से 16 अगस्त तक शिक्षामित्रों के हित में उचित निर्णय लेने का अनुरोध
0 19 तक प्रदेश के सभी बीएसए कार्यालय पर, 21 से लखनऊ में होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रदेश सरकार की ओर से अब तक उचित निर्णय न लिए जाने से खफा शिक्षामित्र अब सत्याग्रह शुरू करने जा रहे हैं। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से वादे के तहत 16 अगस्त तक निर्णय लेने का अनुरोध किया है, ताकि सभी शिक्षामित्र सहायक अध्यापक बन सकें। बुधवार तक सरकार की ओर से शिक्षामित्रों के पत्र में उचित निर्णय न लेने पर 17 से 19 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर तथा 21 अगस्त से लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शाही एवं महामंत्री विश्वनाथ सिंह कुशवाहा ने आंदोलन के संबंध में मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया है। पत्र में एक अगस्त को मुख्यमंत्री से हुई वार्ता का हवाला भी दिया गया है। कहा गया है कि आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर शिक्षामित्रों ने विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य शुरू करा दिया लेकिन सरकार ने अब तक निर्णय नहीं लिया। कहा कि अपर मुख्य सचिव द्वारा 31 जुलाई को दिए गए सुझाव एवं 10 अगस्त को वार्ता में जो निर्णय लिए जा रहे हैं, उससे तकरीबन 70 प्रतिशत शिक्षामित्र अध्यापक नहीं बन सकेंगे।