फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दरजनों ने छोडी बसपा

दरजनों ने छोडी बसपा

Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
दरजनों ने छोडी बसपा
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000

इंद्रजीत के समर्थन में पूर्व मंत्री, विधायक समेत दर्जनों ने छोड़ी बसपा
0 कहा, भाजपा-आरएसएस के इशारे पर काम कर रहे हैं बसपा प्रमुख के सलाहकार
0 पैसे के लिए पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहीं मायावती
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। दो दिन पूर्व बसपा से निकाले गए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के समर्थन में शुक्रवार को पूर्व विधायक मो. आसिफ जाफरी की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक बसपाइयों ने पार्टी छोड़ दी। इंद्रजीत के समर्थकों ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती के सलाहकार भाजपा एवं आरएसएस के इशारे पर काम कर रहे हैं। इसी कारण पार्टी से लगातार निष्ठावान कार्यकर्ता बाहर किए जा रहे हैं। शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे के लिए कार्यकर्ताओं एवं विधायकों का अपमान किया जा रहा है।

सरोज के निष्कासन और पार्टी प्रमुख मायावती की गलत नीतियों के विरोध में चायल कौशांबी के विधायक रहे मो. आसिफ जाफरी, पूर्वमंत्री हीरामनी पटेल, सोरांव से प्रत्याशी रहीं गीता पासी, फाफामऊ से चुनाव लड़ चुके मनोज पांडेय, जोनल कोआर्डिनेटर जीत लाल पासी, जिला बसपा कोषाध्यक्ष दूधनाथ पटेल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। जाफरी ने कहा कि मायावती को पूर्व में पार्टी चलाने के लिए पैसा दिया है लेकिन अब उसका उपयोग रीयल स्टेट में हो रहा है। पार्टी छोड़ने वाले फाफामऊ के मनोज पांडेय ने कहा कि वह इंद्रजीत के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए थे। उनके पार्टी में नहीं रहने पर बसपा में रहने का कोई अर्थ नहीं है। आरोप लगाया कि मायावती विधान सभा चुनाव के दावेदारों से 15 लाख मांग रही हैं। पैसा नहीं मिलने पर उसे अपमानित करके बाहर कर रही हैं। उनकी पैसे की मांग जब इंद्रजीत सरोज ने पूरी नहीं की तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। गीता पासी ने कहा कि अब दलितों के लिए बसपा में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed