फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फूलपुर के हरिया, रमुआ को सुषमा के बयान से है एतराज

फूलपुर के हरिया, रमुआ को सुषमा के बयान से है एतराज

Mon, 07 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के हरिया, रमुआ को सुषमा के बयान से है एतराज
गांव-गांव फैली चोटी कटवा की दहशत
विज्ञापन

-चोटी कटने और महिलाओं-लड़कियों के बेहोश होने की कई और घटनाएं, हर तरफ फैल रही है अफवाह
अमर उजाला ब्यूरो
फूलपुर/हरखपुर/हंडिया (इलाहाबाद)। जनपद में चोटी कटवा की अफवाह गांव-गांव फैलती जा रही है। फूलपुर, उतरांव, हंडिया, सोरांव, मऊआइमा, बहरिया, झूंसी समेत हर इलाके में चोटी कटने के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार रात और रविवार को भी महिलाओं-लड़कियों की चोटी कटने का शोर मचता रहा।
फूलपुर के कुतुबपुर में रात आठ बजे सीमा (16) पुत्री रामकैलाश बिंद बुखार से पीड़ित होने की वजह से रात में घर के बाहर परिजनों के साथ लेटी थी। उसी दौरान वह दवा खाने के लिए कमरे में गई तभी उसे लगा कि कोई साया उसके पीछे आया और उसका जूड़ा काट दिया। वह चीखकर बेहोश हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। उसके गले के पास कैंची से जख्मी के निशान थे। उसी दौरान अतरौरा गांव में फूलकली (45) पत्नी हरीलाल यादव की भी चोटी कटी। सुबह 8 बजे प्रियंका की चोटी दुबारा कटी तो खलसा गांव की शोभा देवी (30) पत्नी ओमप्रकाश यादव की चोटी कटने का हल्ला मचा। बहरिया क्षेत्र की मीना (50) की भी अचानक चोटी कट गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूलपुर इलाके में चोटी कटने की घटनाएं सबसे ज्यादा होने से महिलाओं-लड़कियों में दहशत है।
विज्ञापन

उधर, मऊआइमा इलाके के हरखपुर गांव में रविवार को 55 वर्षीय महिला अनारकली पत्नी संपत यादव सुबह सात बजे एकाएक बेहोश होकर गिर गई। लोगों ने देखा कि उसके बाल कटकर गिरे हैं। परिजन उसे 108 नंबर एंबुलेंस से सीएचसी सोरांव ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। अनारकली को अस्पताल में देखने के बाद बाइक पर घर लौट रहे देवर बलवंत और भतीजा गब्बर रास्ते में बाइक से गिर गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी गांव की 18 वर्षीय ज्योती पुत्री ब्रह्मदत्त तिवारी की चोटी भी घर में एकाएक कट गई। वह भी चीखने के बाद बेसुध हो गई तो परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलागढ़ के किंगिरियन टोला निवासी गुड़िया (28) पत्नी गुड्डू भी घर मे्ं काम करर ही थी तभी उसकी चोटी कट गई। उसे सीएचसी सांगीपुर में बेहोशी हालत में भर्ती कराया गया है। शनिवार रात 10 बजे गारवपुर निवासी 55 वर्षीय सुन्दरी सरोज पत्नी राम नरेश की चोटी कट गई। उसे भी परिजन अस्पताल ले गए।
00000000
यमुनापार में भी फैल गई दहशत
करछना। चोटी कटवा की अफवाह के साथ ही दहशत यमुनापार इलाके में भी फैल गई है। घूरपुर के पिपिरसा में रहने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा सीमा पुत्री देशराज भारतीया अपने मां, बहन और दो भाइयों के साथ शनिवार रात कमरे में सो रही थी। रात करीब दो बजे वह अचानक चीखने लगी और फिर बेसुध हो गई। उसकी चोटी कट गई थी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। औद्योगिक क्षेत्र के अजवइया गांव मे्ं सरिता देवी पत्नी शिवराम विश्वकर्मा कमरे में सो रही थी। आधी रात कुछ आहट मिलने पर नींद टूटी तो वह उठी मगर चोटी कटने के साथ ही बेहोश हो गई। पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को करछना के तिलखवार और लहबरा गांव और कौंधियारा में चोटी कटने की घटना सामने आई तो पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी। सीओ करछना अमित श्रीवास्तव ने कहा है कि यह महज अफवाह है। कुछ अराजकतत्वों द्वारा सोशल मीडिया से भी यह अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

000000000
हंडिया में भी चोटी कटने के 3 मामले
हंडिया। चोटी कटवा की दहशत से हंडिया भी अछूता नहीं रहा। बिलारी गांव की दलित बस्ती में शनिवार आधी रात कमरे में दो बेटियों संग सो रही कंचन को नींद में आभास हुआ कि जैसे कोई उसके बाल खींच रहा है। वह चीखी और कमरे से बाहर निकलकर होश खो बैठी। परिजनों ने देखा कि उसके बाल कटे हैं। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां 100 नंबर की पुलिस टीम पहुंची। उसी बस्ती में मंजू देवी पत्नी गेंदा प्रसाद सुबह आठ बजे अपने बीमार बेटे को दवा पिला रही थी तभी उसके बाल कट गए। एक लड़की ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग पहुंचे। मंजू को अस्पताल ले जाया गया। इसी तरह बाला गांव में अंजनी (12) पुत्री गुलाबचंद्र विश्वकर्मा रात में जगी और पानी पीने के लिए हैंडपंप की तरफ जा रही थी तभी उसे लगा जैसे कोई साया उस पर आया। सुबह वह स्कूल जाने के लिए नहाने लगी तो जूड़ा कटकर गिर गया। वह भी रोते-चीखते बेसुध हो गई। ऐसी घटनाओं और तेजी से फैलती अफवाह की वजह से हंडिया इलाके में भी दहशत फैल गई है।
00000000000


फोटो है-
संख्या 03- घूरपुर के पिपिरसा में कटी चोटी दिखाती छात्रा।


फोटो परिचय-हरखपुर में अनारकली की चोटी कटने के बाद कटा बाल दिखाते परिजन एसयूआर 51एवं होलागढ़ की गुड़िया एसयूआर 52
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed