फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   15 thousand railway workers including loco pilot, station master will get night allowance

राहत भरी खबर : लोको पॉयलट, स्टेशन मास्टर समेत 15 हजार रेलकर्मी पाएंगे रात्रिकालीन भत्ता

Fri, 22 Jul 2022 12:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 12:47 PM IST
सार

कोरोना के दौरान ही रेलवे द्वारा सितंबर 2020 में 43600 से ज्यादा वेतन पाने वाले रेलकर्मियों के नाइट अलाउंस पर रेल मंत्रालय द्वारा रोक लगा दी गई थी। पूर्व के इस आदेश में यह बात भी थी कि जिन्हें रात्रिकालीन ड्यूटी भत्ते का भुगतान किया गया है, उसकी वसूली पहली जुलाई वर्ष 2017 से की जाए। इस निर्णय का कर्मचारी संगठन लगातार विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन
15 thousand railway workers including loco pilot, station master will get night allowance
money new - फोटो : istock

विस्तार

रेलवे में रात्रिकालीन ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर।  रेलवे में एक बार फिर से रात्रिकालीन भत्ता बहाल होने जा रहा है। वित्त मंत्रालय, डिर्पाटमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) की मंजूरी के बाद अब रेल मंत्रालय ने भी नाइट अलाउंस बहाली पर अपनी मुहर लगा दी है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को ही रेलवे बोर्ड के संयुक्त सचिव अवस्थापना (पी एंड ए) एनपी सिंह ने  उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) समेत सभी जोनल रेलवे द्वारा इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया।

विज्ञापन



रात्रि कालीन भत्ता बहाली होने के बाद इसका फायदा एनसीआर के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल में कार्यरत तकरीबन 15 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। इसका लाभ मुख्य रूप से टिकट कलेक्टर एवं अन्य चेकिंग स्टाफ, लोको पॉयलट, गार्ड, रनिंग स्टाफ, कंट्रोलर, जूनियर इंजीनियर आदि पदों पर कार्यरत ऐसे कर्मचारियों को मिलेगा, जो नाइट ड्यूटी भी करते हैं।
विज्ञापन



दरअसल, कोरोना के दौरान ही रेलवे द्वारा सितंबर 2020 में 43600 से ज्यादा वेतन पाने वाले रेलकर्मियों के नाइट अलाउंस पर रेल मंत्रालय द्वारा रोक लगा दी गई थी। पूर्व के इस आदेश में यह बात भी थी कि जिन्हें रात्रिकालीन ड्यूटी भत्ते का भुगतान किया गया है, उसकी वसूली पहली जुलाई वर्ष 2017 से की जाए। इस निर्णय का कर्मचारी संगठन लगातार विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ, मेंस यूनियन के साथ एआईआरएफ और एनएफआईआर के पुरजोर विरोध के बाद रेल मंत्रालय ने इस मांग को गंभीरता से लिया। इंपलाइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि रात्रिकालीन भत्ते की हमारी मांग मान ली गई है। वित्त मंत्रालय, डीओपीटी के बाद अब रेल मंत्रालय ने भी बृहस्पतिवार को अपनी मुहर लगा दी है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के 15 हजार से अधिक रेल कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। 


रेल कर्मियों को नहीं मिलेगा एरियर, चार जुलाई 22 से माना जाएगा प्रभावी 
रेलवे द्वारा नाइट अलाउंस देने का फरमान भले ही जारी कर दिया हो लेकिन इसमें पिछला एरियर नहीं दिए जाने की भी बात स्पष्ट की गई है। बोर्ड द्वारा जारी पत्र में नाइट अलाउंस चार जुलाई 22 से ही प्रभावी माना जाएगा। इसे लेकर यूनियन नेताओं ने अपनी आपत्ति जताई है। मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव, इंपलाइज संघ के आलोक सहगल आदि का कहना है कि 43600 से ऊपर वेतन पाने वाले कर्मचारियों को भी बेसिक पे 43600 ही मानकर रात्रि भत्ता देने का आदेश पारित किया गया है। यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है। यह  भी कहा गया कि कर्मचारियों का एरियर जुलाई 2017 से दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed