फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   15 posts will be recruited in five departments, commission will issue advertisement on January 31

UPPSC : पांच विभागों में 15 पदों पर होगी भर्ती, आयोग 31 जनवरी को जारी करेगा विज्ञापन

Tue, 17 Jan 2023 09:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 09:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस साल 31 जनवरी को पांच विभागों में 15 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने जा रहा है। आयोग ने पहली बार किसी भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने के 15 दिन पहले इसकी सूचना दी है।

विज्ञापन
15 posts will be recruited in five departments, commission will issue advertisement on January 31
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस साल 31 जनवरी को पांच विभागों में 15 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने जा रहा है। आयोग ने पहली बार किसी भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने के 15 दिन पहले इसकी सूचना दी है। इससे अभ्यर्थियों को सहूलियत होगी और वे समय से परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। यह सूचना आयोग की नई वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन


आयोग के अनुसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मद्य निषेध विभाग में क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी के दो पदों, आबकारी विभाग में प्राविधिक अधिकारी के दो पदों, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक वेधन अभियंता के एक पद, आयुष विभाग में प्राचार्य (आयुर्वेदिक) के चार पदाें और आयुष विभाग में प्राचार्य (होम्योपैथिक) के छह पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन

इन सभी पदों की संख्या अनुमानित है और विज्ञापन की संभावित तिथि 31 जनवरी 2023 है। विज्ञापन जारी होने की तिथि से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ऐसे में इन पदों पर भर्ती के लिए 31 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। प्रतियोगी छात्र काफी समय से मांग कर रहे थे कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तर्ज पर यूपीपीएससी भी विज्ञापन की प्रस्तावित तिथि पहले से जारी कर दे, ताकि अभ्यर्थियों को मालूम रहे है कि आवेदन कब शुरू होंगे और अभ्यर्थी इसी आधार पर परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।

यूपीपीएससी में आमतौर पर पदों का अधियाचन फाइनल होने के 15 दिनों के बाद विज्ञापन जारी कर दिया जाता है, लेकिन इसकी सूचना एक दिन पहले दी जाती है। अभ्यर्थियों की मांग के मद्देनजर आयोग ने निर्णय लिया कि नई वेबसाइट पर किसी भी भर्ती का विज्ञापन जारी होने के 15 दिन पहले इसकी जानकारी दे दी जाएगी और अब इसकी शुरुआत हो गई है। आयोग की ओर से लागू इस नई व्यवस्था से अभ्यर्थियों को अब भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए और अधिक समय मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed