रेलवे : नवरात्र में मैहर स्टेशन पर रुकेंगी 15 जोड़ी प्रमुख ट्रेनें, पांच मिनट का होगा अस्थायी ठहराव
शारदीय नवरात्र मेले के दौरान रेलवे ने मैहर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 जोड़ी यानी कुल 30 प्रमुख ट्रेनों को पांच मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया है।
विस्तार
शारदीय नवरात्र मेले के दौरान रेलवे ने मैहर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 जोड़ी यानी कुल 30 प्रमुख ट्रेनों को पांच मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया है। एनसीआर की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि यह विशेष ठहराव 11 से 22 अक्तूबर तक की अवधि के लिए पूरी तरह प्रभावी रहेगा, ताकि माता के भक्तों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रयागराज और छिवकी से जाने वाली इन ट्रेनों का होगा ठहराव
डाउन दिशा की ट्रेनें:
इस अवधि में एलटीटी-गोरखपुर (11055), एलटीटी-छपरा (11059), चेन्नई सेंट्रल-छपरा गंगा कावेरी (12669), वलसाड-मुजफ्फरपुर श्रमिक (19051), कोल्हापुर-धनबाद (11045), एलटीटी-रक्सौल (15268), दुर्ग-नौतनवा (18201), पुणे-गोरखपुर (11037), पूर्णा-पटना (17610), एलटीटी-अयोध्या कैंट (22103), एलटीटी-रांची (18610), बांद्रा-पटना (22971), पुणे-बनारस (22131), एलटीटी-गुवाहाटी (15647) और सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19045) मैहर में रुकेंगी।
अप दिशा की ट्रेनें :
वापसी में गोरखपुर-एलटीटी (11056), छपरा-एलटीटी (11060), छपरा-चेन्नई सेंट्रल (12670), मुजफ्फरपुर-वलसाड (19052), धनबाद-कोल्हापुर (11046), रक्सौल-एलटीटी (15267), नौतनवा-दुर्ग (18202), गोरखपुर-पुणे (11038), पटना-पूर्णा (17609), अयोध्या कैंट-एलटीटी (22104), रांची-एलटीटी (18609), पटना-बांद्रा (22972), बनारस-पुणे (22132), गुवाहाटी-एलटीटी (15648) और छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19046) निर्धारित तिथियों पर 5 मिनट के लिए ठहरेंगी।
प्रयागराज और पटना के बीच चलेगी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन
शारदीय नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन और पटना जंक्शन के बीच एक विशेष अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का संचालन 11 से 26 अक्तूबर तक होगा।
12 मेमू कोच वाली यह ट्रेन यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी। गाड़ी संख्या 04182 प्रयागराज जंक्शन से प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर नैनी, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल (दोपहर 12:35/12:40), मिर्जापुर, चुनार और आरा होते हुए रात 08:15 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी।
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04181 पटना जंक्शन से प्रतिदिन रात 9 बजे चलकर दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और विंध्याचल (सुबह 04:35/04:40) रुकते हुए अगले दिन सुबह 06:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।