फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 इंस्पेक्टरों को नई तैनाती, दो इधर से उधर

10 इंस्पेक्टरों को नई तैनाती, दो इधर से उधर

Sat, 02 Mar 2019 10:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
10 इंस्पेक्टरों को नई तैनाती, दो इधर से उधर
10 इंस्पेक्टरों को नई तैनाती, दो इधर से उधर
विज्ञापन

प्रयागराज। जिले में तैनात 10 इंस्पेक्टरों को नई तैनाती दी गई है, जबकि दो थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। बता दें कि चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद जिले में तैनात कई इंस्पेक्टरों का गैरजनपदों में तबादला हो गया था। इसमें लगभग दर्जन भर थानेदार भी शामिल थे। शनिवार को एसएसपी ने खाली चल रहे थानों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। पुलिस लाइन से अनूप सिंह को कर्नलगंज, राकेश चौरसिया को सिविल लाइंस, अवन कुमार दीक्षित को कोरांव व सुनील कुमार सिंह को जार्जटाउन थाने का प्रभारी एयरपोर्ट सुरक्षा से सरायइनायत, अभय कुमार श्रीवास्तव को रिट सेल से मुट्ठीगंज, अंजनी कुमार श्रीवास्तव को क्राइम ब्रांच से कीडगंज व विनोद कुमार सिंह को कोतवाली से नैनी थाने का प्रभारी बनाया गया है। कुंभ मेले में तैनात बच्चे लाल प्रसाद को कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उधर, महेश सिंह को कौंधियारा से औद्योगिक क्षेत्र व इफ्तेखार अहमद को औद्योगिक क्षेत्र से कौंधियारा थाने का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed