फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हाईकोर्ट बार ने किया नवनियुक्त जजों का अभिनंदन

हाईकोर्ट बार ने किया नवनियुक्त जजों का अभिनंदन

Mon, 17 Dec 2018 09:11 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार ने किया नवनियुक्त जजों का अभिनंदन
हाईकोर्ट बार ने किया नवनियुक्त जजों का अभिनंदन
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सोमवार को आयोजित एक समारोह में नवनियुक्त जजों का स्वागत और अभिनंदन किया। लाइब्रेरी हॉल में बार के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर जजों का स्वागत किया। इनमें न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया, न्यायमूर्ति पंकज भाटिया, न्यायमूर्ति विवेक वर्मा, न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह, न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान, न्यायमूर्ति योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल को बार के अध्यक्ष आईके चतुर्वेदी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

महासचिव एसी तिवारी ने जजों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी न्यायमूर्तिगण बार से ही हैं, इसलिए ये हम सब के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर जजों ने बार को संबोधित करते हुए उनसे बेहतर सहयोग की अपेक्षा की और बार तथा बेंच के सामंजस्य पर जोर दिया, ताकि वादकारियों को समय से न्याय मिल सके। अध्यक्ष आईके चतुर्वेदी ने सभी नवनियुक्त जजों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed