फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS-2011 main exam result Will come in February

फरवरी में आएगा पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का परिणाम

Fri, 30 Nov 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Fri, 30 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
PCS-2011 main exam result Will come in February
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का परिणाम फरवरी-2019 में जारी करेगा। शुक्रवार को यूपीपीएससी में प्रदर्शन करने पहुंचे प्रतियोगी छात्रों को आयोग के प्रतिनिधियों ने यह आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत सहायक अभियंता के 900 से अधिक पदों पर भर्ती का परिणाम आठ दिसंबर से पहले घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, इस परीक्षा के तहत अवसर अभियंता के 3222 पदों पर भी भर्ती होनी है। लेकिन, इस पर छात्रों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। प्रतियोगियों ने आयोग के प्रतिनिधि सुरेंद्र उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा और सचिव जगदीश से फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया गया कि आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दस दिसंबर से पहले घोषित कर दिया जाएगा। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का मॉडल पेपर जारी किए जाने की मांग पर अफसरों ने कहा कि यह परीक्षा यूपीएससी की तर्ज पर होगी। इसी को आधार मानकर प्रतियोगी छात्र मुख्य परीक्षा की तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की मांग पर अफसरों ने कहा कि सीबीआई जांच रिपोर्ट कार्मिक विभाग में विचाराधीन है।

छात्रों ने कहा कि आयोग स्वत: संज्ञान लेकर परीक्षा निरस्त करे और नए सिरे से परीक्षा कराए। इसके अलावा लोअर सबऑर्डिनेट-2015 का अंतिम परीक्षा प्राप्तांत शीघ्र घोषित किए जाने की मांग की गई।

साथ ही परीक्षा कैलेंडर में प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तिथि के साथ इंटरव्यू और परिणाम घोषित करने की तिथि शामिल किए जाने की मांग कली गई। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में कौशल सिंह, बृजेश सिंह, विक्की खान, अनिल उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, पंकज, धर्मेंद्र, मनोज, राशिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed