{"_id":"5bf46ad9bdec226d0679ddb8","slug":"141542744793-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षयवट खोले जाने को लेकर व्यापारियों ने आवाज की बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षयवट खोले जाने को लेकर व्यापारियों ने आवाज की बुलंद
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षयवट खोले जाने को लेकर व्यापारियों ने आवाज की बुलंद
0 मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर सौंपा व्यापारियों ने ज्ञापन
प्रयागराज। किला स्थित पौराणिक वृक्ष अक्षयवट को श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए खोले जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने अपनी आवाज बुलंद की है। इस संबंध में बहादुरगंज शिवचरन लाल रोड व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर आयुक्त प्रशासन सर्वेश कुमार को सौंपा।
व्यापार मंडल के संरक्षक अमर वैश्य मुन्ना भइया के नेतृत्व में गए व्यापारियों ने कहा कि अक्षयवट हिंदू आस्था का प्रतीक है। केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके अलावा संगमनगरी से योगी कैबिनेट में चार मंत्री भी हैं। फिर भी आम लोगों के लिए अब तक अक्षयवट का रास्ता बंद है। कहा कि अगर अक्षयवट का रास्ता न खुला तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर सतीश चंद्र केसरवानी, राजू मरकरी, बसंत लाल आजाद, परमानंद त्रिपाठी, बैजनाथ केसरवानी, रामजी अग्रहरि, लवकुश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।