{"_id":"5b3bdafc4f1c1bad288b47a4","slug":"141530649340-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों की हड़ताल
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी पर हमले के विरोध में लेखपाल हड़ताल पर
0 शिवभोला पर 28 अक्तूबर को अराजक तत्वों ने घर में घुसकर किया था हमला
0 नहीं हुआ प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम, दो दिन और नहीं करेंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। साथी पर हमला तथा आरोपियों के खिलाफ कमजोर आपराधिक धाराओं में मुकदमा लिखे जाने के विरोध में सदर तहसील के लेखपाल बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से आय, जाति, आवास प्रमाण के सत्यापन समेत कई काम प्रभावित रहे। उन्होंने शनिवार तक कलमबंद हड़ताल की घोषणा की है। तहसील परिसर में जुटे लेखपालों ने तीन दिन में मांग पूरी नहीं होने पर पूरे जिले में हड़ताल की चेतावनी दी।
सदर तहसील में तैनात शिवभोला मिश्र पर अराजक तत्वों ने घर में घुसकर हमला कर दिया था। घटना 28 अक्तूबर की है लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसके अलावा लेखपालों का यह भी कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कमजोर धाराएं लगाई गई हैं। लेखपालों की इस शिकायत पर एसडीएम सदर की ओर से भी सीओ को पत्र लिखा गया था लेकिन, अभी तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। इससे नाराज सदर तहसील के लेखपाल हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने तहसील परिसर में धरना भी दिया। इस दौरान हुई सभा में लेखपालों ने हत्या का प्रयास, लूटपाट की धाराओं में मुकदमा लिखे जाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। लेखपाल संघ के प्रभारी जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, मंत्री राजकुमार सागर, तहसील अध्यक्ष गेंद लाल सिंह, मंत्री ज्ञानेंद्र शुक्ल आदि ने तहसील में ज्ञापन सौंपकर तीन दिन तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की। उनका कहना था कि इस अवधि में मांग पूरी नहीं हुई तो पूरे जिले में हड़ताल किया जाएगा। धरना देने वालों में राम सिंह यादव, संजीव खरे, बब्बू प्रसाद, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद यादव, मखेंद्र सिंह, रितुकेश श्रीवास्तव, रमेश मौर्या, घनश्याम मिश्रा, दीपचंद्र आदि शामिल रहे।