फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इतिहास के हर पहलू पर आए सवाल

इतिहास के हर पहलू पर आए सवाल

Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
इतिहास के हर पहलू पर आए सवाल
इतिहास के पेपर में अमेरिकी गृह युद्ध को मिली जगह
विज्ञापन

0 परीक्षार्थियों से पूछा गया सिंधु सभ्यता के विनाश का कारण
0 पीसीएस मुख्य परीक्षा में 97 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा के तहत शनिवार को आयोजित इतिहास के पेपर में अमेरिकी गृह युद्ध को भी जगह मिली। परीक्षार्थियों से इस बारे में सवाल पूछा गया। इसके अलावा परीक्षार्थियों से सिंधु सभ्यता की विनाश का कारण भी पूछा गया। इतिहास के तकरीबन सभी पहलुओं को पेपर में शामिल किया गया। इतिहास की परीक्षा के लिए कुल 3340 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3244 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। उपस्थित 97.12 फीसदी रही, जो उत्साहजनक है।
प्राचीन भारत के अध्ययन के पुरातात्विक स्नोत, महावीर स्वामी की शिक्षा, बुद्धाकालीन गणराज्य, बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग एवं चार आर्य सत्य, चंद्रगुप्त मौर्य की उपलब्धि से जुड़े सवाल भी आए। इसके अलावा समुद्रगुप्त द्वारा समकालीन राज्यशक्तियों के लिए अपनाई गई नीति और गुप्तकालीन विज्ञान के बारे में भी पूछा गया। 15वीं शताब्दी के अंत और 16वीं शताब्दी की शुरुआत में भारतीय अर्थ व्यवस्था से जुड़ा सवाल भी आया। चोल शासन का ग्रामीण प्रशासन, इतिहासकार के रूप में कल्हण, इतिहास लेखन में अल्बरूनी का विवरण, सूफी परंपरा और अलाउद्दीन की विजय से संबंधित सवाल भी पूछे गए। वहीं, ब्रिटिश साम्राज्य के प्रसार के कारण, बंगाल के स्थायी बंदोबस्त का प्रभाव, सहायक संधि के जरिये ब्रिटिश साम्राज्य को मजबूत करने, आधुनिक काल में सामाजिक धार्मिक सुधार से स्त्रियों की दशा में सुधार जैसे मुद्दों पर भी सवाल आए।
विज्ञापन

भारत छोड़ो आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन फ्रांस की क्रांति के कारण, वर्साया की संधि, इंग्लैंड का औद्योगीकरण, लेनिन का आधुनिक रूप में योगदान, सोवियत संघ का विघटन और स्वतंत्रता के समय भारत की विदेश नीति से जुड़े सवाल भी पूछे गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में इतिहास के तकरीबन सभी पहलुओं को छुआ गया है। पेपर में प्राचीन और माध्यकालीन भारत के उन शासकों से जुड़े अधिक सवाल आए, जिन्होंने वृहद भारत का निर्माण किया। साथ ही मध्यकालीन संस्कृति, समाज एवं अर्थव्यवस्था भी चित्रण करना पड़ा। साथ ही विश्व इतिहास में क्रांति पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन का पेपर आज
- पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा के तहत रविवार, 24 जून को राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध/लोक प्रशासन का पेपर है। प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा दूसरी पाली में अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed