{"_id":"5ac528e94f1c1bcc618b570e","slug":"141522870505-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे लेट है ट्रेन, कब चलाओगे साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे लेट है ट्रेन, कब चलाओगे साहब
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह घंटे लेट है ट्रेन, कब चलाओगे साहब
0 अपने पहले ही सफर में 7.30 घंटे की देरी से गई इलाहाबाद-बांद्रा स्पेशल
0 जंक्शन पर यात्रियों का हंगामा, ट्वीट कर रेलमंत्री से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
रेलवे ट्रैक से दो माह पहले कोहरा भले ही छंट गया हो, लेकिन इलाहाबाद जंक्शन आने वाली अधिकांश ट्रेनें अब भी समय की पटरी से दूर हैं। आलम ये है कि जंक्शन से शुरू होने वाली ट्रेनें ही समय पर नहीं चल पा रही है। बुधवार को इलाहाबाद से बांद्रा टर्मिनल (मुंबई) के लिए पहली बार चली स्पेशल ट्रेन भी जंक्शन से समय पर रवाना नहीं हो सकी। इसे लेकर यात्रियों ने जंक्शन पर खूब हो हल्ला किया। रेलमंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट किया गया। उनसे यात्रियों ने पूछा छह घंटे लेट है ट्रेन, कब चलाओगे साहब?
दरअसल, गाड़ी संख्या 04133 इलाहाबाद-बांद्रा टर्मिनल की शुरूआत बुधवार से ही हुई है। इसका पहला फेरा सुबह जंक्शन से सुबह 8.30 बजे रवाना होना था। मुंबई जाने वाले तमाम मुसाफिर सुबह जंक्शन पहुंचे तो मालूम पड़ा कि ट्रेन लेट है। यात्रियों का यह इंतजार लंबा होता चला गया। इस वजह से तमाम यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज यात्रियों ने जंक्शन पर ही शोर शराबा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बांद्रा स्पेशल का रेक रेलवे प्रशासन द्वारा समय से तैयार नहीं किया जा सका था। मयंक पांडेय नाम के मुसाफिर ने इसकी शिकायत ट्वीट के माध्यम से रेलमंत्री से कर दी। रेलमंत्री तक मामला पहुंचने के बाद डीआरएम इलाहाबाद के ट्विटर से जवाब आया कि इस रूट पर क्षमता से ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसी वजह से ट्रेन लेट हुई। बाद में बांद्रा स्पेशल 7.50 घंटे की देरी से शाम 4.20 बजे जंक्शन से रवाना हो सकी। उधर इलाहाबाद से रवाना होने वाली संगम एक्सप्रेस और नौचंदी एक्सप्रेस भी बुधवार को अपने निर्धारित समय से नहीं छूट सकी। दोनों ही ट्रेनें शाम सात बजे जंक्शन से रवाना हुई। जबकि संगम की रवानगी का वक्त शाम 5.45 एवं नौचंदी का शाम 5.40 बजे है। इसके अलावा जंक्शन आने वाली ब्रह्मपुत्र मेल 10, लिच्छवी 17, स्वतंत्रता सेनानी 16 घंटे की देरी से यहां पहुंची।
0000000000000000
मंगलवार की जगह बुधवार की सुबह गई हरिद्वार एक्सप्रेस
इलाहाबाद। इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस की लेट लतीफी लगातार बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार की रात 11.45 बजे रवाना होने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस बुधवार की सुबह 9.30 बजे रवाना हुई। ट्रेन के विलंब से रवाना होने से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। बहुत से यात्री मंगलवार की रात ही पहुंच गए थे। स्टेशन पहुंचने पर उन्हें मालूम पड़ा कि ट्रेन रात तीन बजे के बाद जाएगी, लेकिन धीमे-धीमे ट्रेन की लेट लतीफी बढ़ती ही चली गई जो सुबह 9.30 बजे जंक्शन से रवाना हुई। इसके पूर्व रविवार एक अप्रैल और बृहस्पतिवार 29 मार्च को भी हरिद्वार एक्सप्रेस घंटों देरी से रवाना हुई थी।