फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बाजार में आ गई लोकल प्याज, गिरने लगे सब्जियों के दाम

बाजार में आ गई लोकल प्याज, गिरने लगे सब्जियों के दाम

Tue, 12 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
बाजार में आ गई लोकल प्याज, गिरने लगे सब्जियों के दाम
बाजार में आ गई लोकल प्याज, गिरने लगे सब्जियों के दाम
विज्ञापन

सहालग खत्म होते ही सब्जियों के दाम में आई गिरावट, अभी और गिरेंगे दाम

इलाहाबाद। सहालग खत्म होते ही प्याज के दाम में एक बारगी गिरावट देखने को मिली है। बाजार में लोकल प्याज की आवक आते ही 70 से 80 रुपये तक पिछले दिनों बिकी प्याज के दाम अब 40 से 50 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। थोक व्यापारियों की माने तो प्याज के दाम अभी और गिरेंगे। सप्ताह भर में इसका दाम फुटकर मार्केट में 20 से 30 रुपये प्रतिकिलो होने की संभावना है। प्याज के अलावा टमाटर, मटर, गोभी, नई आलू आदि के दाम में भी पिछले दो दिनों के दौरान गिरावट आई है।

दरअसल सर्दी के मौसम में अमूमन सब्जियों के दाम कम हो जाते हैं, लेकिन इस बार नवंबर और दिसंबर में सब्जियों के आसमान छूते दाम ने गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया। प्याज और टमाटर के भाव लगातार कई दिन तक 80 रुपये किलो या उससे ऊपर रहे। हरी मटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी, लौकी, बैगन के बढ़े दाम ने भी लोगों को खासा परेशान किया। आढ़ती इसकी वजह सब्जियों की कम पैदावार बता रहे थे। इस बीच सहालग शुरू होने के बाद भी सब्जियों के दाम में उछाल रही। फिलहाल सहालग खत्म होने और कानपुर, खागा, फतेहुपर आदि जिलों से आई लोकल प्याज के दाम पिछले दो दिन के दौरान एकबारगी गिरे हैं। मुंडेरा मंडी में प्याज का दाम घटकर वर्तमान समय 20-25 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। इसी वजह से फुटकर मार्केट में भी प्याज के दाम 40 रुपये प्रतिकिलो के आसपास हो गया है। टमाटर भी मुंडेरा मंडी में अब 450-500 रुपये पेटी (25 किग्रा) हो गया है। थोक मंडी में दाम गिरने से फुटकर मार्केट में भी टमाटर अब अधिकतम 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। इसके दाम में अभी और गिरावट आने की उम्मीद है। मुंडेरा मंडी फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है कि सहालग की वजह से प्याज, टमाटर के साथ तमाम हरी सब्जियों की आवक कम हो गई थी। इस वजह से उसके दाम बढ़े हुए थे। अब ऐसा नहीं है। अब दाम लगातार गिर रहे हैं। मंडी में नई आलू भी चार से पांच रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन


थोक एवं फुटकर मार्केट में सब्जियों का भाव
सब्जी थोक मार्केट फुटकर मार्केट (भाव प्रति किग्रा रुपये में)
टमाटर 15-25 35-45
प्याज 20-25 35-50
लौकी 08-10 15-30 प्रति नग
हरी मटर 20-25 30-40
गोभी 04-08 15-25
गाजर 20-25 30-40
नई आलू 03-05 08-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed