फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ईसीसी, अमितदीप मोटर्स, आईटीआई समेत चार बकाएदारों के खाते सीज

ईसीसी, अमितदीप मोटर्स, आईटीआई समेत चार बकाएदारों के खाते सीज

Mon, 11 Mar 2019 09:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
ईसीसी, अमितदीप मोटर्स, आईटीआई समेत चार बकाएदारों के खाते सीज
ईसीसी, अमितदीप मोटर्स, आईटीआई
विज्ञापन

समेत पांच बकाएदारों के खाते सीज
दो करोड़ 19 लाख के बकाए पर चिंतामणि घोष ट्रस्ट का खाता भी सीज
गृहकर की वसूली के लिए नगर निगम ने की कार्रवाई, मची खलबली
प्रयागराज। नगर निगम ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ कुर्की और खाता सीज करने की कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को पांच वर्ष से गृहकर का भुगतान न करने वालों पर शिकंजा कसा गया। ईसीसी, अमितदीप मोटर्स, आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लघु उद्योग निगम नैनी और चिंतामणि घोष ट्रस्ट के बैंक खाते सीज कर दिए गए। कुर्की और खाता सीज करने की कार्रवाई से बकाएदारों में खलबली मची है।
नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा ने नैनी इलाके से कार्रवाई शुरू की। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैनी का इलाहाबाद बैंक का खाता 52 लाख के बकाए पर सीज कर दिया। वहीं राजकीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड पर 3 करोड़ 44 लाख के बकाए पर पीएनबी नैनी स्थित खाता सीज किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में शहरी क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई दो करोड़ करीब 19 लाख के बकाए पर चिंतामणि घोष ट्रस्ट पर की गई। ट्रस्ट के बैंक ऑफ इंडिया टैगोर टाउन में खाते को सीज किया गया। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (इसीसी) का सिंडीकेट बैंक में खाता करीब 39 लाख रुपये के बकाए पर सीज किया गया। कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए करीब 16 लाख के बकाए पर अमितदीप मोटर्स सुलेमसराय का एसबीआई में खाता सीज किया गया। नगर निगम ने करीब 500 बड़े बकाएदारों को गृहकर भुगतान के लिए नोटिस जारी किया था। इनमें 25 हजार से एक करोड़ रुपये से अधिक के बकाएदार शामिल हैं। नोटिस तामीला के बाद भी भुगतान न करने वाले बकाएदारों के खिलाफ कुर्की और खाता सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा के मुताबिक अब तक 48 लाख की वसूली की जा चुकी है। कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed