फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शाही स्नान के लिए नागा संन्यासियों-बैरागियों-उदा सियों के टाइम टेबल तय

शाही स्नान के लिए नागा संन्यासियों-बैरागियों-उदा सियों के टाइम टेबल तय

Sun, 13 Jan 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
शाही स्नान के लिए नागा संन्यासियों-बैरागियों-उदा सियों के टाइम टेबल तय
कुंभ में प्रथम शाही स्नान के लिए
विज्ञापन

अखाड़ों के जुलूसों का समय निर्धारित
क्रासर
सबसे आगे चलेगा नागा संन्यासियों का महानिर्वाणी अखाड़ा, सबसे पीछे निर्मल अखाड़े का चलेगा जुलूस
बड़ा पंचायती अखाड़े के संत सबसे अधिक एक घंटे तक करेंगे संगम में शाही स्नान, तीन किमी लंबा होगा रूट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मकर संक्रांति पर होने वाले प्रथम शाही स्नान के लिए शनिवार को लंबे-विचार विमर्श के बाद नागा संन्यासियों, बैरागियों और उदासीन परंपरा के संतों के जुलूसों का समय निर्धारित कर लिया गया। सभी 13 अखाड़ों के महंतों, प्रतिनिधियों और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों की मौजूदगी में शाही स्नान की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। सभी अखाड़े संगम नोज में ही डुबकी लगाएंगे।
सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े का जुलूस निकलेगा और सबसे पीछे चलेगा निर्मल अखाड़े का कारवां। परंपरा के अनुसार सभी अखाड़ों के शिविरों से निकलने और शाही स्नान के लिए घाट पर पहुंचने से लेकर स्नान करने तक का समय निर्धारित किया गया। रथों, बग्घियों , घोड़ों पर छत्र- चंवर के साथ साधु-संतों का पहला जुलूस सुबह 5:15 बजे निकलेगा। करीब तीन किमी रास्ते पर चलकर शाही स्नान संगम नोज पर होगा।
विज्ञापन

कुंभ मेला के पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में अखाड़ा परिषद की बैठक में शाही स्नान की रूपरेखा को मेला प्रशासन ने अंतिम रूप दिया। शाही स्नान की व्यवस्था के अलावा रूट, स्थल और समय को लेकर सभी अखाड़ों के संतों ने अपनी-अपनी राय दी। लंबे-विचार विमर्श के बाद तय हुआ कि वर्ष 2013 में अपनाई गई शाही स्नान की पंरपरा के अनुरूप ही इस बार भी अखाड़े संगम नोज पर डुबकी लगाने जाएंगे। इसके बाद 15 जनवरी को होने वाले प्रथम शाही स्नान के जुलूसों के संगम नोज पर आगमन, प्रस्थान के साथ ही स्नान के लिए समय का निर्धारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाही स्नान की तय रूपरेखा के अनुसार सबसे पहले सुबह 5:15 बजे महानिर्वाणी और अटल अखाड़े का जुलूस निकलेगा। 6:15 बजे इन अखाड़ों का जुलूस संगम नोज पहुंचेगा। इनको 40 मिनट स्नान का समय दिया गया है। 6:55 बजे घाट से निकलकर इन अखाड़ों के जुलूस 7:55 बजे अपने शिविरों में पहुंच जाएंगे। इनके बाद सुबह 6:05 बजे निरंजनी और आनंद अखाड़े के जुलूस निकलेंगे। 7:05 बजे संगम नोज पहुंचकर इन दोनों अखाड़ों के संतों की भी 40 मिनट तक डुबकी लगेगी। 7:45 बजे घाट से निकलकर यह अखाड़े 8:45 बजे शिविर पहुंच जाएंगे। फिर सुबह सात बजे एक साथ जूना, अग्नि और आवाहन अखाड़े के जुलूस शाही स्नान के लिए निकाले जाएंगे। इनके घाट पर पहुंचने का समय आठ बजे का रखा गया है। इन्हें भी 40 मिनट डुबकी लगाने का मौका मिलेगा। यह तीनों अखाड़े 8:40 पर संगम नोज से चलकर 90:45 बजे अपने-अपने शिविरों में आ जाएंगे। इनके बाद बैरागियों की बारी आएगी। बैरागी परंपरा के अखाड़ों में निर्मोही अखाड़े का जुलूस सुबह 9:40 बजे निकलेगा। 10:40 बजे इस अखाड़े के संत संगम नोज पहुंचेंगे। इनके लिए 30 मिनट स्नान का समय तय किया गया है। 11:10 बजे संगम नोज से इनकी रवानगी होगी। दोपहर 12 बजे इस अखाड़े के बैरागी संत शिविर में पहुंच जाएंगे। इनके बाद दिगंबर अनी अखाड़े का जुलूस शाही स्नान के लिए 10:20 बजे चलेगा। दिन के 11:20 बजे संगम नोज पहुंचकर इस अखाड़े के संत 50 मिनट तक स्नान करेंगे। 12:10 बजे संगम नोज से निकलकर 1:10 बजे इस अखाड़े के बैरागी शिविर पहुंचेंगे। फिर इस पंरपरा में निर्वाणी अखाड़े के साधु-संतों का जुलूस 11:20 बजे संगम नोज के लिए रवाना होगा। इनके घाट पर पहुंचने का समय 12:20 बजे है। इस अखाड़े के संत 30 मिनट तक स्नान कर 12:50 बजे शिविर के लिए निकलेंगे। इनके बाद उदासीन परंपरा के संतों में नया पंचायती अखाड़े का जुलूस दोपहर 12:15 बजे निकलेगा। 1:15 बजे इस अखाड़े के संत संगम नोज पहुंचेंगे। इस अखाड़े को 55 मिनट तक स्नान का समय दिया गया है। 2:10 बजे संगम नोज से निकलकर इस अखाड़े के संत 3:10 बजे अपने शिविर में पहुंचेंगे। फिर दोपहर 1:20 बजे बारी आएगी बड़ा पंचायती अखाड़े की। दोपहर 2:20 बजे इस अखाड़े के संत संगम नोज पहुंचेंगे।इनके लिए सर्वाधिक एक घंटे का समय शाही स्नान के लिए दिया गया है। शाम 3:20 बजे इस अखाड़े के संत संगम नोज से निकलकर शाम 4:20 बजे शिविर पहुंचेंगे। अंत में 2:40 बजे निर्मल अखाड़े का जुलूस निकलेगा। इस अखाड़े के संत 3:40 बजे संगम नोज पहुंचेंगे। इनको 40 मिनट शाही स्नान के लिए दिया गया है। शाम 4:20 बजे संगम नोज से निकलकर इस अखाड़े के संत अपने शिविर में पहुंचेंगे।

कोट-फोटो
शाही स्नान की प्राचीन परंपरा का अक्षरश: पालन करते हुए स्नान के रूट और समय का निर्धारण किया गया है। अपने-अपने समय के अनुसार सभी अखाड़ों के जूलूस शाही स्नान के लिए निकलेंगे। -महंत नरेंद्र गिरि महाराज- अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद।


कोट-फोटो
शाही स्नान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश-दुनिया के लिए अखाड़ों का शाही स्नान भारतीय संस्कृति के उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत होगा। परंपरा के अनुसार अखाड़े शाही स्नान के लिए संगम नोज पर जाएंगे। महंत हरि गिरि महाराज- महामंत्री , अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद।

अखाड़ों के शाही स्नान जुलूस का कार्यक्रम
नाम अखाड़ा प्रस्थान शिविर संगम नोज आगमन स्नान का समय प्रस्थान
महानिर्वाणी/अटल सुबह 05:15 बजे 06:15 बजे 00:40 मिनट 06: 55 बजे
निरंजनी/आनन्द सुबह 06:06 बजे 07:05 बजे 00 :40 मिनट 07: 45 बजे
जूना/अग्नि/आवाहन सुबह 07: 00 बजे 08:00 बजे 00: 40 मिनट 08 : 40 बजे
निर्मोही पूर्वान्ह 09 : 40 बजे 10:40 बजे 00 : 30 मिनट 11: 10 बजे
दिगम्बर पूर्वान्ह 10:20 बजे 11:20 बजे 00:50 मिनट 12:10 बजे
निर्वाणी पूर्वान्ह 11:20 बजे 12:20 बजे 00:30 मिनट 12:50 बजे
नया पंचायती अपरान्ह 12:15 बजे 13 :15 बजे 00:55 मिनट 14:10 बजे
बड़ा पंचायती अपरान्ह 13 :20 बजे 14:20 बजे 01: 00 घंटे 15:20 बजे
निर्मल अपरान्ह : 14:40 बजे 15:40 बजे 00:40 मिनट 16:20 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed