फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मुंबई से आए शिवसैनिकों के निशाने पर रही मोदी सरकार

मुंबई से आए शिवसैनिकों के निशाने पर रही मोदी सरकार

Fri, 23 Nov 2018 08:19 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
मुंबई से आए शिवसैनिकों के निशाने पर रही मोदी सरकार
मुंबई से आए शिवसैनिकों के
विज्ञापन

निशाने पर रही मोदी सरकार
0 स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जा रहे सैकड़ों शिवसैनिकों ने राममंदिर को लेकर लगाए जयकारे
0 छावनी में तब्दील हुआ जंक्शन, शिवसैनिक बोले ‘हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार ’
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। ‘हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार’ के नारे के साथ मुंबई से चले सैकड़ों शिवसैनिक शुक्रवार को प्रयागराज होते हुए अयोध्या रवाना हो गए। मुंबई से 24 कोच की स्पेशल ट्रेन से जंक्शन पहुंचे शिवसैनिकों ने खूब जयकारे लगाए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा कि केंद्र में साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक मोदी सरकार राममंदिर निर्माण को लेकर कोई उल्लेखनीय कदम नहीं उठा सकी है।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई, कल्याण, थाणे, भिवंडी आदि लोकसभा क्षेत्र से अयोध्या जा रहे शिवसैनिकों ने कहा कि अगर अभी मंदिर नहीं बन सका तो फिर कभी नहीं बन सकेगा। थाणे के अनिल भोर, मुंबई के स्वप्निल शुक्ला, रमेश पुरोहित, एनके मिश्र आदि ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के दौरान न तो भगवान राम के नाम पर वोटों की भीख मांगती है और न ही जुमले बाजी करती है। शिवसैनिक वहां राजनीतिक मकसद से नहीं जा रहे हैं। वे वहां अयोध्या भगवान राम का दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। वहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। कल्याण से आए शिवाजी शिंदे ने कहा कि अयोध्या जा रहे शिवसैनिकों पर तोहमत लगाने की जगह सरकार को मंदिर निर्माण के लिए तारीख बताकर संदेह खत्म करना चाहिए। क्योंकि अब मंदिर निर्माण का मु्द्दा भाजपा के हाथ से निकल गया तो 2019 में उसकी सरकार किसी भी सूरत में दोबारा नहीं आएगी। शुक्रवार शाम 4.45 बजे के आसपास जंक्शन पहुंची 24 कोच की स्पेशल ट्रेन 30 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान अलग-अलग गुट में शिवसैनिकों ने अपनी पार्टी का झंडा लेकर ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए। इसके पूर्व शिवसैनिकों की ट्रेन आने के पहले जंक्शन छावनी में तब्दील हो गया। आईजी रेलवे बीआर मीणा, इंसपेक्टर जीआरपी रघुबीर सिंह, आरपीएफ प्रभारी रजिंदर कुमार आदि जवानों के साथ प्लेटफार्म नंबर नौ पर ही डटे रहे। ट्रेन रवानगी के बाद ही फोर्स वहां से हटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed