{"_id":"5bba6574867a5568270c3618","slug":"131538942324-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवगंगा के इंजन में उलझा तार, बीच रास्ते खड़ी हुई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवगंगा के इंजन में उलझा तार, बीच रास्ते खड़ी हुई ट्रेन
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगंगा के इंजन में उलझा तार, बीच रास्ते खड़ी हुई ट्रेन
0 रामनाथपुर के पास हुआ वाकया, करंट की आशंका में ट्रेन से उतरे तमाम यात्री
इलाहाबाद। मंडुवाडीह से नई दिल्ली जा रही शिवगंगा एक्सप्रेस के इंजन में रविवार की रात एक तार उलझ गया। इस वजह से ट्रेन रामनाथपुर स्टेशन के पास खड़ी हो गई। ट्रेन के अचानक रुक जाने से यात्री भी असमंजस में पड़ गए। इस बीच मालूम पड़ा कि उसके इंजन से विद्युत का तार उलझ गया तो करंट आ जाने की आशंका से ट्रेन के तमाम कोच में बैठे यात्री बाहर उतर गए। ट्रेन तकरीबन आधा घंटा वहां खड़ी रही। बाद में ट्रेन इलाहाबाद के लिए रवाना की गई और सिटी स्टेशन पर उलझे तार हटाए गए।
मंडुवाडीह से चलने के बाद शिवगंगा का स्टॉपेज इलाहाबाद जंक्शन है। इस रेलखंड पर रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल)की ओर से विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। रामनाथपुर स्टेशन के पास भी यह काम चल रहा है। शिवगंगा जब वहां से गुजरी तो ट्रैक पर लटका तार उसके इंजन में उलझ गया। ट्रेन ड्राइवर भी अंधेरा होने के कारण कुछ समझ नहीं पाया और उसके ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। बाहर उतरकर देखा गया तो मालूम पड़ा इंजन में बड़ा तार उलझ गया है। यह तार आरवीएनएन द्वारा विद्युतीकरण के लिए लगाया जा रहा था। हालांकि इसमें करंट नहीं था। वाराणसी स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम ऑफिस में इसकी सूचना दी गई। इसके बाद ट्रेन इलाहाबाद सिटी स्टेशन रात 10.15 बजे पहुंची। पीआरओ वाराणसी ने बताया कि सिटी स्टेशन पर उलझे तार को अलग किया गया।