फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ऑनलाइन परीक्षा की राह में रोड़ा

ऑनलाइन परीक्षा की राह में रोड़ा

Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा की राह में रोड़ा
ऑनलाइन परीक्षा की राह में रोड़ा
विज्ञापन

0 एजेंसियों ने मांगा पेपर बनाने का अधिकार, यूपीपीएससी तैयार नहीं
0 शर्त पूरी करने के लिए आयोग को अधिनियम में करना पड़ेगा संशोधन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कुछ छोटी परीक्षाओं के ऑनलाइन आयोजन की तैयारी की थी। इसके लिए निजी एजेंसियों से बात भी की गई, लेकिन ऑनलाइन परीक्षाओं के आयोजन में पेच फंस गया है। निजी एजेंसियां पेपर तैयार करने का अधिकार मांग रही हैं, लेकिन आयोग इसके लिए तैयार नहीं है। अगर आयोग उनकी शर्त मानता है तो उसे अधिनियम में संशोधन करना पड़ेगा। ऐसे में परीक्षाओं का ऑनलाइन आयोजन फिलहाल खटाई में पड़ गया है।
आयोग की तैयारी थी कि पहले छोटी परीक्षाओं से शुरुआत की जाए और सफलता मिलने पर बड़ी परीक्षाओं का भी ऑनलाइन आयोजन किया जाए, लेकिन शुुरुआत में ही इस तैयारी को झटका लग गया है। ऑनलाइन परीक्षा के आयोजन से समय काफी बचता है। परिणाम भी जल्द जारी हो जाता है और कम समय में अधिक से अधिक परीक्षाओं का आयोजन कराया जा सकता है। परीक्षाओं की अधिकता के कारण आयोग को बार-बार परीक्षाएं टालनी पड़ रही हैं। इससे प्रतियोगी छात्रों को भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। अगर आयोग ऑनलाइन परीक्षा शुरू कर देता तो काफी हद तक समस्या का निराकरण हो जाता। ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए आयोग ने कुछ निजी एजेंसियों के सामने प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन

एजेंसियों के समक्ष यह शर्त भी रखी गई थी कि पेपर आउट होता है या किसी दूसरे तरह की गड़बड़ी होती है तो एजेंसी जिम्मेदार होगी। इस पर एजेंसियों ने यह शर्त रख दी कि पेपर तैयार करने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी जाए। एजेंसियां पूरी परीक्षा का आयोजन अपने हाथ में लेना चाहती हैं, लेकिन आयोग इसके लिए तैयार नहीं है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि आयोग के मौजूद अधिनियम के अनुसार पेपर तैयार करने की जिम्मेदारी एजेंसियों को देना संभव नहीं है। इस बात को परीक्षा समिति के समक्ष रखा जाएगा। कोई दूसरा रास्ता तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed