फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एनटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को

एनटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को

Sat, 26 May 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
एनटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को
यूपीपीएससी ने जारी किया जुलाई से दिसंबर तक की भर्ती परीक्षाओं का अर्धवार्षिक कैलेंडर
19 अगस्त को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018, आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा 25 नवंबर से

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा अब 29 जुलाई को होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को इस वर्ष जुलाई से दिसंबर तक आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का अर्धवार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। कैलेंडर के अनुसार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 अब 19 अगस्त को आयोजित की जाएगी जबकि आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा-2017 का आयोजन 25 से 27 नवंबर तक किया जाएगा। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा आठ अप्रैल को हुई थी। आयोग ने अपने कैलेंडर में कुल 11 परीक्षाओं को शामिल किया है लेकिन इनमें पीसीएस-जे परीक्षा शामिल नहीं है।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पहले छह मई को प्रस्तावित थी लेकिन आयोग ने इसे टालते हुए 24 जून को परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। इस बीच आयोग ने पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दीं। 24 जून को पीसीएस मुख्य परीक्षा के तहत राजनीति विज्ञान एवं अतर्राष्ट्रीय संबंध/लोक प्रशासन के प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा प्रस्तावित है। ऐसे में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का टलना तय माना जा रहा था। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि पीसीएस-जे के पदों का अधियाचन आयोग को अभी नहीं मिला है, इसलिए परीक्षा को कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। अधियाचन मिलने पर परीक्षा की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

000
वर्ष 2018 में जुलाई से दिसंबर तक की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर
-------------------------------------------------------

परीक्षा-तिथि
सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) पुरुष संवर्ग एवं सहायक अध्यापिका (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) महिला संवर्ग परीक्षा, 2018 - 29 जुलाई
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ आदि सेवा (प्रारंभिक परीक्षा), 2017 - 29 अगस्त
अपर निजी सचिव (उप्र सचिवालय) तृतीय चरण (कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा, 2013 - 29 अगस्त
सहायक वन संरक्षक/वन क्षेत्राधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2017 - 10 से 20 सितंबर (कुल दस दिन)
प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2017, - 23 सितंबर
होम्योपैथी/आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2017 - 30 सितंबर
सहायक कुलसचिव परीक्षा, 2018 - 07 एवं 08 अक्तूबर
राजकीय डिग्री कॉलेज प्रवक्ता (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2017 - 28 अक्तूबर
सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2014 - 11 नवंबर
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (मुख्य) परीक्षा, 2017 - 25, 26 एवं 27 नवंबर
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा, 2018 - 16 दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed