फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पांच साल बाद भी पूरा नहीं हुआ छात्रसंघ

पांच साल बाद भी पूरा नहीं हुआ छात्रसंघ

Sun, 22 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
पांच साल बाद भी पूरा नहीं हुआ छात्रसंघ
पांच साल से अधूरे छात्रसंघ के पूर्ण गठन का इंतजार
विज्ञापन

विवि छात्रसंघ में पदाधिकारियों और आठ सदस्यों के अलावा 37 मनोनीत प्रतिनिधि भी होते हैं शामिल
अध्यापकों-छात्र नेताओं की खींचतान के कारण विगत सत्रों में नहीं हो सका मनोनीत सदस्यों का चयन

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ का पूर्ण गठन पांच साल बाद भी नहीं हो सका है। वर्ष 2012 में छात्रसंघ की बहाली के बाद अक्तूबर 2017 में छठवें छात्रसंघ का गठन हुआ है। इसका पूर्ण रूप से गठन हो सकेगा या नहीं, या फिर पिछले पांच वर्षों की तरह इस बार भी यह अधूरा रह जाएगा? यह सवाल एक पहेली बना हुआ है। पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा तीन दर्जन सदस्यों को नामित किए जाने का भी प्रावधान है लेकिन अध्यापकों और पदाधिकारियों की खींचतान के कारण छात्रसंघ का पूर्ण गठन नहीं हो सका और इसी वजह से छात्रसंघ की बैठक भी पांच वर्षों में कभी नहीं हुई।

सात साल बाद वर्ष 2012 में जब छात्रसंघ की बहाली हुई तो पहली बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की नियमावली के अनुसार चुनाव कराया गया। नियमानुसार छात्रसंघ में पांच पदाधिकारियों के अलावा आठ कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव मतदान से होता है। इनके अलावा खेल, संस्कृति, प्रॉक्टोरियल बोर्ड, रिसर्च, स्नातक, ओबीसी, अल्पसंख्यक, एससी, एसटी वर्ग से 37 सदस्य चुने जाते हैं। इनका मनोनयन कुलपति की संस्तुति पर होता है लेकिन पिछले पांच चुनावों में इन सदस्यों का चयन नहीं हुआ। इस बीच एक बार इनके मनोनयन के लिए सभी डीन और छात्रसंघ के पदाधिकारियों के साथ तत्कालीन चीफ प्रॉक्टर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ समेत अन्य जिम्मेदार लोगों को पत्र भेजा गया लेकिन अध्यापकों एवं छात्र नेताआें ने इनमें दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। इसकी वजह से हर बार छात्रसंघ अधूरा रह गया और कोई बैठक भी नहीं हो सकी। गौर करने वाली बात यह है कि जीतने के बाद छात्रसंघ पदाधिकारी भी भूल गए कि उनका छात्रसंघ अभी अधूरा है। अब नए छात्रसंघ पर सबकी नजर है कि, नए नवनिर्वाचित पदाधिकारी इसके लिए पहल पहल करेंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed