फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयाग स्टेशन परिसर में आग लगने से मचा हड़कंप

प्रयाग स्टेशन परिसर में आग लगने से मचा हड़कंप

Tue, 19 Sep 2017 08:07 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
प्रयाग स्टेशन परिसर में आग लगने से मचा हड़कंप
प्रयाग स्टेशन परिसर में आग लगने से हड़कंप
विज्ञापन

0 कूड़े के ढेर में किसी ने लगा दी थी आग, फायरब्रिगेड ने किसी तरह बुझाई
0 पेड़ के रेलवे ट्रैक पर गिरने की आशंका, इलाहाबाद-प्रयाग लाइन पर पड़ेगा असर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर रेलवे के प्रयाग रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार दोपहर आग लग गई। यहां रेलवे स्टेशन के बघाड़ा साइड पोल संख्या 77 के पास कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा थी। इसकी चपेट में चिलबिल का पेड़ आ गया। सूचना मिलते ही स्टेशन में हड़कंप मच गया। रेलकर्मियों को इस बात का डर था कि अगर पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिरा तो इलाहाबाद-प्रयाग के बीच रेल संचालन ठप हो जाएगा। स्टेशन अधीक्षक पीके मणि त्रिपाठी ने इसकी खबर फायरब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

प्रयाग स्टेशन के राम प्रियारोड साइड काफी कूड़ा पड़ा है। यहां कूड़े में मंगलवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास आग लग गई। कूड़े में लगी आग ने वहां चिलबिल के पेड़ को अपनी चपेट में ले लिया। पेड़ की जड़ धूं-धूं कर जलने लगी। इस बीच रेलकर्मी अपने संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। थोड़ी देर में फायरब्रिगेड पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, पेड़ की जड़ में आग लगने के बाद उसके गिरने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed