{"_id":"598b2d424f1c1b227f8b48a8","slug":"131502293314-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के मामले में सुनवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के मामले में सुनवाई जारी
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर दंगे के मामले में सुनवाई जारी
इलाहाबाद। गोरखपुर दंगे में आरोपी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर मुकदमा चलाने की स्वीकृति देने और दंगे की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई जारी है। याचिका पर गुरुवार को भी बहस होगी। परवेज परवाज की याचिका पर न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई कर रही है। याची के अधिवक्ता एसएफए नकवी का कहना था कि योगी मुख्यमंत्री हैं इसलिए उनकी खुद की सरकार द्वारा अभियोजन स्वीकृति पर निर्णय लेना अनुचित है। सरकार ने कहा है कि दंगे की सीडी से छेड़छाड़ की गई है इसलिए अभियोजन स्वीकृति नहीं दी गई। याची अधिवक्ता का कहना था कि सीडी की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट गलत है। सीडी से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने पक्ष रखा। याचिका पर 10 अगस्त को भी सुनवाई होगी।