फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यात्रियों को गंदे कंबल से मिलेगी निजात

यात्रियों को गंदे कंबल से मिलेगी निजात

Sun, 18 Jun 2017 08:59 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों को गंदे कंबल से मिलेगी निजात
यात्रियों को गंदे कंबल से मिलेगी निजात
विज्ञापन

यात्रियों को कवर लगा मिलेगा कंबल, प्रयागराज से होगी शुरुआत
एक-एक करके एनसीआर जोन की सभी ट्रेनों में उपलब्ध होगी यह सेवा

राहुल शर्मा
इलाहाबाद।
ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को अब गंदे कंबल की शिकायत नहीं रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन अब अपनी ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को कवर लगा कंबल उपलब्ध कराने जा रहा है। इसकी शुरुआत वीआईपी ट्रेन प्रयागराज से होगी। हर यात्रा के बाद कंबल के कवर की धुलाई भी की जाएगी।
ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्री अक्सर इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्हें रेलवे गंदा कंबल उपलब्ध करा रहा है। यात्रियों की इस शिकायत को देखते हुए रेलवे ने अब कवर लगा कंबल यात्रियों को उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इसकी शुरूआत एनसीआर जोन प्रयागराज एक्सप्रेस से करने जा रहा है। प्रयोग के तौर पर प्रयागराज के एसी फर्स्ट कोच में यात्रियों को कवर लगा कंबल पिछले कई दिनों से दिया भी जा रहा है। अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद अब सेकंड एसी और थर्ड एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी यही सुविधा दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि 17 जुलाई से यात्रियों को कवर लगा कंबल दिए जाने की योजना है। इसके बाद एक-एक करके एनसीआर जोन की इलाहाबाद-जयपुर, इलाहाबाद-हरिद्वार, दुरंतो एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी यात्रियों को कवर लगा कंबल उपलब्ध कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

जल्द शुरू हो जाएगी मैकेनाइज्ड लाउंड्री
0 इलाहाबाद जंक्शन पर मैकेनाइज्ड लाउंड्री जल्द शुरू हो जाएगी। इसके शुरू हो जाने के बाद इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाले बेडरोल की बेहतर सफाई रेलवे करवा सकेगा। अभी बेडरोल आदि की सफाई रेलवे ठेके पर करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed