{"_id":"6109861d8ebc3ec20073646c","slug":"13-dead-bodies-came-out-of-the-sand-at-chhatnag-ghat-including-phaphamau-388-dead-bodies-have-been-cremated-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतनाग घाट पर रेत से 13 शव निकले, फाफामऊ को मिलाकर अब तक 388 शवों का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतनाग घाट पर रेत से 13 शव निकले, फाफामऊ को मिलाकर अब तक 388 शवों का अंतिम संस्कार
Tue, 03 Aug 2021 11:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:38 PM IST
सार
उधर, फाफामऊ घाट पर अब तक दो महीने के भीतर निकाले गए 375 शवों को मिलाकर रेत से मिले शवों की संख्या 388 हो गई है। छतनाग घाट पर कटान की वजह से एक के बाद एक 13 शवों के मिलने से मंगलवार को नगर निगम के माथे पर बल पड़ गए।
विज्ञापन
फाफामऊ घाट पर रेत से निकले शव।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही छतनाग घाट पर भी रेत में दफनाए गए शवों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। मंगलवार को तट पर कटान का दायरा बढ़ने से रेत से 13 शव बाहर निकाले गए। इससे पहले भी इस घाट पर कई शव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
उधर, फाफामऊ घाट पर अब तक दो महीने के भीतर निकाले गए 375 शवों को मिलाकर रेत से मिले शवों की संख्या 388 हो गई है। छतनाग घाट पर कटान की वजह से एक के बाद एक 13 शवों के मिलने से मंगलवार को नगर निगम के माथे पर बल पड़ गए।
विज्ञापन
सुबह कुछ शवों के अंग दिखने के बाद निगरानी में लगाए गए निगम कर्मियों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद मजदूरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया, ताकि गंगा के प्रवाह में उन्हें बहने से रोका जा सके। इसके बाद शाम को नगर निगम की ओर से सभी शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन