{"_id":"64f83d0a24915c6b210d2ef2","slug":"12th-students-attacked-with-knife-admitted-to-hospital-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: 12वीं के छात्रों पर चाकू से हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: 12वीं के छात्रों पर चाकू से हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Wed, 06 Sep 2023 02:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:19 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएम स्कूल सिविल लाइन्स स्कूल के 12वीं कक्षा के दो छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल छात्रों में ऋषि सोनी 17 पुत्र वीरेंद्र कुमार सोनी निवासी संगम विहार कॉलोनी और कार्तिकेय गुप्ता 17 पुत्र आलोक गुप्ता निवासी 132B/28 एमजी मार्ग सिविल लाइंस के रहने वाले हैं। हमलावर ओम मिश्रा 19 पुत्र आलोक मिश्रा निवासी 492 बादशाही मंडी का बताया जा रहा है। घायलों का इलाज एसआरएन में चल रहा है।
विज्ञापन
छात्र ऋषि सोनी ने बातचीत में बताया कि एक अज्ञात नंबर से उसके पास फोन कर उसे बाहर बुलाया गया। वह अपने दो तीन दोस्तों के साथ बाहर गया तो वहां पांच से छह लड़के उन लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया, उसके बाद सब वहां से भाग निकले। उनमें से एक का भागते वक्त एक्सीडेंट हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। अभी वह अपने अन्य साथियों का नाम नहीं बता सका है।
विज्ञापन