फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1260 seats left vacant in central institutions including NIT, TripleIT

एनआईटी, ट्रिपलआईटी सहित केंद्रीय संस्थानों में खाली रह गईं 1260 सीटें

Fri, 11 Dec 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
1260 seats left vacant in central institutions including NIT, TripleIT
1260 seats left vacant in central institutions including NIT, TripleIT
प्रयागराज। सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) की ओर से अंतिम राउंड की काउंसलिंग के बाद एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं केंद्रीय संस्थानों की 1260 सीटें खाली रह गईं। बृहस्पतिवार को अंतिम चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद अब प्रवेश प्रक्रिया पर विराम लग गया है। एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश की जिम्मेदारी एमएनएनआईटी को दी गई है।
विज्ञापन

सीसैब के चेयरमैन एवं एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि सीसैब की ओर से बीटेक में प्रवेश के लिए दो राउंड काउंसिलिंग कराई गई। इसमें देशभर के एनआईटी, ट्रिपलआईटी और केंद्रीय तकनीकी संस्थानों में बीटेक की 34,769 सीट आवंटित की गई। सीसैब की ओर से 17, 18, 19 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था। फीस जमा करने की अंतिम तिथि सात दिसंबर रखी गई थी।
विज्ञापन

डाक्यूमेंट के वेरीफिकेशन का काम बृहस्पतिवार तक हुआ। एमएनएनआईटी, ट्रिपलआईटी, जेके इंस्टीट्यूट एवं भदोही के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नालॉजी (आईआईसीटी) की सभी सीट भर गईं। सीसैब की ओर से स्पेशल राउंड में एनआईटी, ट्रिपलआईटी सहित केंद्रीय संस्थानों में बीटेक में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग होती है, जबकि जोसा की ओर से आईआईटी के साथ दूसरे केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed