{"_id":"5cbb3333bdec2214422fcafc","slug":"121555772211-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमसफर, संगम, जयपुर समेत कई ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमसफर, संगम, जयपुर समेत कई ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमसफर, संगम, जयपुर समेत 25 ट्रेनें निरस्त
पूर्वा एक्सप्रेस हादसे के चलते दिल्ली रूट पर लड़खड़ाया रेल संचालन
बदले हुए रास्ते चली कई ट्रेन, देर रात जंक्शन वापस लाई गई जयपुर एक्सप्रेस
प्रयागराज। कानपुर के रूमा स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस के दस कोच के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद इलाहाबाद जंक्शन से दिल्ली तक रेल संचालन अस्त व्यस्त हो गया। इस रूट की 25 ट्रेनें रेलवे द्वारा निरस्त कर दी गई। निरस्त होने वाली प्रमुख ट्रेनों में इलाहाबाद-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, इलाहाबाद -मेरठ सिटी/देहरादून संगम लिंक एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस आदि के नाम शामिल रहे। एक साथ कई ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। इस दौरान तमाम यात्री रोडवेज बस स्टेशन पहुंच गए। इस वजह से बस स्टेशन पर भी शनिवार को भीड़ बढ़ गई। वहीं दूसरी ओर रेलवे ने तमाम ट्रेनों को डायवर्ट भी कर दिया।
शनिवार की रात गाड़ी संख्या 12303 पूर्वा एक्सप्रेस रात 10.29 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंची थी, जो रात 10.51 बजे कानपुर के लिए रवाना हुई। रात 12.50 बजे हुए हादसे के बाद इसके पीछे चल रही कुछ ट्रेनों को वापस जंक्शन लाया गया। इसमें 12403 इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस फतेहपुर के मलबा स्टेशन से वापस इलाहाबाद लाकर निरस्त कर दी गई। शिवगंगा एक्सप्रेस को सरसौल से वापस जंक्शन लाया गया। इसे प्रयाग, लखनऊ के रास्ते रवाना किया गया। इसी तरह 12309 पटना राजधानी, 12393 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस क्रमश: फैजुल्लापुर, अथसराय से वापस जंक्शन लाकर मानिकपुर के रास्ते दिल्ली भेजी गई। मलबा रेलवे स्टेशन से वापस इलाहाबाद लाने पर जयपुर एक्सप्रेस के यात्रियों ने खूब शोरशराबा भी किया। यात्रियों को कहना था कि अन्य ट्रेनों की तरह जयपुर एक्सप्रेस को भी बदले हुए रास्ते से चलाया जाए। इस बीच हादसे के चलते दिल्ली जाने वाली राजधानी समेत 24 ट्रेनों को प्रयागराज से वाया लखनऊ या झांसी निकाला गया। चौरीचौरा एक्सप्रेस इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन पर ही रोक ली गई। रात में सिटी स्टेशन से ही इसे गोरखपुर भेज दिया गया।
जंक्शन से गुजरने वाली ये ट्रेनें रही निरस्त
12428 आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस, 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस, 22442/22441 चित्रकूट धाम-कानपुर इंटरसिटी, 12987 सियालदाह-अजमेर, 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस, 22437 इलाहाबाद-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, 14163 संगम एक्सप्रेस, 12403 इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस, 12398 महाबोधि एक्सप्रेस, 64591 सूबेेदारगंज-कानपुर मेमू, 64592 कानपुर-सूबेदारगंज मेमू, 14102 कानपुर-प्रयाग इंटरसिटी, 14102 प्रयाग-कानपुर इंटर सिटी, 54160 इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर, 54159 झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर
विज्ञापन
आज निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
22442/22441 चित्रकूट धाम-कानपुर इंटरसिटी, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 15484 महानंदा एक्सप्रेस, 12427 रीवा-आनंद विहार