{"_id":"5c9a3e99bdec22144002e594","slug":"121553612441-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर को जीवन रक्षक उपकरणों से लैस एंबुलेंस की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा सेंटर को जीवन रक्षक उपकरणों से लैस एंबुलेंस की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएन ट्रामा सेंटर को जीवनरक्षक
उपकरणों से लैस एंबुलेंस की सौगात
- प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
- चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने पर जोर, प्रसव मामले में पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल और अन्य गंभीर मरीजों को हायर सेंटर ले जाने में अब दिक्कत नहीं होगी। प्र्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर को आधुनिक और जीवन रक्षक उपकरणों से लैस एंबुलेंस की सौगात दी है। वर्ष 2013 कुंभ में खरीदी गई यह एंबुलेंस अब ट्रामा मरीजों के लिए उपलब्ध होगी।
प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने यह निर्देश मंगलवार को मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने विभागवार सुविधाओं की जानकारी ली। डॉ. दुबे ने प्राचार्य समेत अन्य स्टाफ से साफ कहा कि मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उनका सारा जोर चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने पर रहा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को भर्ती कर लाभान्वित किया जाए। वहीं प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने एंबुलेंस को ट्रामा सेंटर के लिए भेजने संबंधी निर्देश एनेसथीसिया विभागाध्यक्ष को दिए हैं।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने प्रसव मामले की पूछताछ की। उन्हें बताया गया कि प्रसूता ममता ने ही ऑपरेशन की संभावना जताने पर भर्ती होने से इनकार कर दिया था। वह कब और किन परिस्थितियों में वहां रही, इसकी जानकारी न विभाग को थी और न ही अस्पताल प्रशासन को, बाद में उसे नवजात के साथ भर्ती किया गया। उन्होंने प्राचार्य से पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए और रिपोर्ट तलब की है।