{"_id":"5c4f444cbdec22093e7bfb1a","slug":"121548698700-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशाल जुलूस निकाल मांगी पुरानी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशाल जुलूस निकाल मांगी पुरानी पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्र------
मशाल जुलूस निकाल मांगी पुरानी पेंशन
छह फरवरी से कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन महा हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पुरानी पेंशन की मांग कर रहे कर्मचारियों और शिक्षकों ने सोमवार को मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो छह फरवरी से अनिश्चितकालीन महा हड़ताल होगी।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले सोमवार की शाम मशाल जुलूस निकाल कर अपना हक मांगा। सहसंयोजक रमाशंकर तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों की सिर्फ एक ही मांग पुरानी पेंशन बहाली है। उन्होंने कहा कि अगर पुरानी पेंशन की बहाली नहीं की जाती है तो कर्मचारी और शिक्षक छह फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ करने को मजबूर होंगे। जीआईसी परिसर से निकला मशाल जुलूस राजापाल चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग से होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचा। जहां नारेबाजी कर अपना हक मांगा। मशाल जुलूस का नेतृत्व जिला संयोजक राजेश मोहन मिश्र, अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल कर रहे थे। इस मौके पर विनय कुमार सिंह, रमाशंकर तिवारी, सत्य प्रकाश पांडेय, अतुल यादव, प्रभाशंकर पांडेय, राजेंद्र यादव, विनोद त्रिपाठी, अशोक शुक्ल, अयोध्या प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।