{"_id":"5c2f6f58bdec2256f16c04e6","slug":"121546612568-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरीकरण के बाद शुरू होगी लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरीकरण के बाद शुरू होगी लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीकरण के बाद शुरू होगी लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस
0 इस बार कुंभ में नहीं होगी इलाहाबाद से लखनऊ शताब्दी की शुरुआत
0 डीआरएम लखनऊ ने कहा, अभी चल रहा है डबलिंग और विद्युतीकरण का काम
प्रयागराज। प्रयागराज से लखनऊ के बीच शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन इस रूट के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के बाद ही होगा। डीआरएम लखनऊ ने स्पष्ट किया है कि अभी कुंभ के दौरान इस ट्रेन का संचालन शुरू नहीं किया जा रहा है। उनके मुताबिक शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन तो होना है, लेकिन वह तभी होगा जब इस रूट का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाएगा। यह काम दिसंबर 2019 तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद ही इसका संचालन शुरू किया जाएगा।
दरअसल पिछले कुछ माह से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कुंभ के पूर्व प्रयागराज से लखनऊ के बीच शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। पिछले वर्ष इलाहाबाद-आनंद विहार के बीच हमसफर एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह के दौरान रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने लखनऊ के लिए शताब्दी एक्सप्रेस शुरू करवाने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद इस बात की चर्चा थी कि कुंभ के पूर्व लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रयागघाट और प्रयाग स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के दो सदस्यों के निरीक्षण के दौरान डीआरएम लखनऊ सतीश कुमार से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लखनऊ-प्रयाग में विद्युतीकरण और दोहरीकरण का काम चल रहा है। यह काम दिसंबर तक पूरा हो सकता है। इस वर्ष के आखिरी में या अगले वर्ष की शुरूआत में लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।