फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा पर निर्णय आज

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा पर निर्णय आज

Tue, 23 Oct 2018 09:20 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा पर निर्णय आज
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा पर निर्णय आज
विज्ञापन

0 प्रतियोगियों ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के लिए किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। विज्ञापन संख्या-47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर बुधवार को फैसला हो जाएगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने परीक्षा के लिए प्रस्तावित तिथि 18 नवंबर निर्धारित की है, लेकिन कई अभ्यर्थी परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने की मांग कर रहा है। बुधवार को आयोग की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें इस बाबत अंतिम निर्णय लिया जाएगा। साथ ही परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जा सकता है।
कई अभ्यर्थियों ने सोमवार को आयोग में प्रदर्शन किया था और अध्यक्ष एवं सचिव को ज्ञापन देकर मांग की थी कि 18 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा को आगे बढ़ाया जाए, क्योंकि 18 को ही यूपी टीईटी की परीक्षा है और बहुत से अभ्यर्थियों ने टीईटी के लिए भी आवेदन किया है। मंगलवार को भी कई अभ्यर्थी आयोग पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष से मिलकर मांग उठाई कि परीक्षा का कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाए। इस पर अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि प्रदेश सरकार ने परीक्षा को लेकर जो समिति गठित की थी, उसी रिपोर्ट दो दिन पहले आई है। दो दिनों के भीतर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। उधर, आयोग में बुधवार को बैठक बुला ली गई है, जिसमें परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किए जाने की तैयारी है। साथ ही यह निर्णय भी हो जाएगा कि परीक्षा 18 नवंबर को कराई जाएगी या परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कई चरणों में आयोजित किए जाने की योजना है। आयोग में हुए प्रदर्शन में चंद्रेश पांडेय, पवन सिंह, समरजीत सिंह, राकेश वर्मा, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुरानी नौकरी से इस्तीफा, नई जगह अटकी नियुक्ति
0 ऑनलाइन काउंसलिंग के विरोध में चयनितों का धरना जारी
प्रयागराज। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की केवल ऑनलाइन काउंसलिंग कराए जाने के शासन के निर्णय से कई चयनित अभ्यर्थी नई मुसीबत में फंस गए हैं। इनमें से कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो पहले किसी दूसरी जगह नौकरी कर रहे थे और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन के बाद उन्होंने पुरानी जगह से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन काउंसलिंग कब शुरू होगी, इस पर असमंजस बना हुआ है। अभ्यर्थियों ऑनलाइन काउंसलिंग का विरोध कर रहे हैं और ऑफलाइन काउंसलिंग कराए जाने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को अभ्यर्थियों के धरने का दूसरा दिन था। विज्ञापन संख्या 46 के तहत तीन विषयों रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जंतु विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की ऑफलाइन काउंसलिंग 22 अक्तूबर से उच्च शिक्षा निदेशालय में प्रस्तावित थी। अब शासन का निर्देश दिया है कि ऑफलाइन काउंसलिंग नहीं होगी। ऑनलाइन काउंसलिंग कब शुरू कराई जाए, यह भी अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों की कहना है कि परीक्षा का विज्ञापन 2014 में आया था। चार वर्ष बीत चुके हैं और भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। उनकी मांग है कि काउंसलिंग तत्काल कराई जाए और उन्हें कॉलेज आवंटित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed