फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हाईकोर्ट बार की नियमावली में संशोधन को चुनौती

हाईकोर्ट बार की नियमावली में संशोधन को चुनौती

Wed, 08 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार की नियमावली में संशोधन को चुनौती
हाईकोर्ट बार की नियमावली में संशोधन को चुनौती
विज्ञापन

0 सचिव सहित 287 सदस्यों ने रजिस्ट्रार सोसाइटीज से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नियमावली में बदलाव के लिए रजिस्ट्रार सोसाइटीज के समक्ष दाखिल प्रत्यावेदन को वकीलों ने चुनौती दी है। अधिवक्ता तेजभान सिंह सहित 287 वकीलों ने सहायक निबंधक सोसाइटीज के समक्ष शिकायती पत्र भेज कर संशोधन पर आपत्ति जताई है। बार के सचिव और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने भी संशोधन पर आपत्ति जताई है। सहायक निबंधक सोसाइटीज ने इस प्रकरण पर अध्यक्ष अनिल तिवारी, एल्डर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता रविकांत और एल्डर कमेटी के सदस्य सतीश त्रिवेदी को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

22 सितंबर 2017 को हुई आम सभा की बैठक में लिए गए निर्णयों पर आपत्तियां की गईं हैं। सचिव की आपत्ति में कहा गया है कि 22 सितंबर को आम सभा की सूचना उनको और दूसरे पदाधिकारियों को नहीं दी गई। बैठक में बार के पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे। बैठक के एजेंडे पर सचिव की जगह संयुक्त सचिव प्रेस से हस्ताक्षर कराया गया जबकि सचिव और संयुक्त सचिव प्रशासन परिसर में मौजूद थे। शिकायतकर्ताओं ने संशोधन को अवैधानिक बताते हुए इस पर आपत्ति जताई है। हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अनिल तिवारी से इस मसले पर संपर्क का प्रयास किया गया मगर उनका मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण वार्ता नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed