फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डीएलएड में अभी 85 हजार सीट खाली, 12 से चलेंगी कक्षाएं

डीएलएड में अभी 85 हजार सीट खाली, 12 से चलेंगी कक्षाएं

Thu, 05 Oct 2017 08:39 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
डीएलएड में अभी 85 हजार सीट खाली, 12 से चलेंगी कक्षाएं
डीएलएड में अभी 85 हजार सीट खाली, 12 से चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन

0 दूसरे चरण में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों से भरवाए जा रहे कॉलेजों के विकल्प
0 11 अक्तूबर तक हर हाल में आवंटित संस्थानों में लेना होगा प्रवेश

इलाहाबाद। डीएलएड प्रशिक्षण 2017 के लिए इन दिनों कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा विशेष आरक्षण श्रेणी (शारीरिक रूप से अक्षम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक स्वयं) के अभ्यर्थियों के कॉलेज आवंटन का काम चल रहा है, लेकिन अभी भी 85 हजार से अधिक सीटें खाली हैं। उधर, तय तिथि तक प्रवेश कार्य पूरा होने के साथ 12 अक्तूबर से डीएलएड की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
प्रदेश भर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट एवं निजी कॉलेजों में डीएलएड की कुल दो लाख तीन हजार 275 सीटें निर्धारित हैं। इसमें से पहले चरण और उसके बाद 27 सितंबर से तीन अक्तूबर के बीच दूसरे चरण में स्टेट रैंक 000001 से 400000 तक, फेज-1 में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थी तथा इसी फेज में प्रशिक्षण संस्थान का आवंटन होने के बाद दो हजार रुपये का शुल्क जमा कर प्रवेश न लेने वाले, फेज-1 में ही संस्थान का आवंटन होने के बाद अस्वीकार करते हुए शुल्क जमा नहीं करने वालों तथा स्टेट रैंक 300001 से 400000 तक के अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद बाद दूसरे चरण में ही पांच अक्तूबर से आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन का विकल्प भरने का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी आठ अक्तूबर तक विकल्प भर सकेंगे। इसके बाद नौ अक्तूबर को आवंटन की सूचना प्रकाशित होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ.सुत्ता सिंह के मुताबिक दूसरे चरण के अभ्यर्थियों को हर हाल में 11 अक्तूबर तक प्रवेश लेना होगा। इसके बाद 12 अक्तूबर से डायट एवं निजी कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed