फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टेंपो और रिक् शा वालों के साथ धरने पर बैठे सांसद

टेंपो और रिक् शा वालों के साथ धरने पर बैठे सांसद

Wed, 14 Jun 2017 09:23 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
टेंपो और रिक्
शा वालों के साथ धरने पर बैठे सांसद
टेंपो और रिक्शा वालों के साथ धरने पर बैठे सांसद
विज्ञापन

0 रेलवे द्वारा टेंपो, टैक्सी और रिक्शा का सालाना किराया कम करने का मामला
0 डीआरएम ऑफिस पोर्टिको पर सांसद विनोद सोनकर ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद जंक्शन पर पैडल रिक्शा, टेंपो, टैक्सी का सालाना किराया वृद्धि कई गुना कर दिए जाने से नाराज कौशाम्बी के सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बुधवार को डीआरएम कार्यालय पर धरना दिया। यहां टेंपो, टैक्सी और रिक्शा चालकों के साथ वे धरने पर बैठ गए। इस दौरान टेंपो और रिक्शा चालकोें ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि सांसद ने उन्हें नारेबाजी करने से मना कर दिया और शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठने को कहा। मामला बढ़ता देख डीआरएम एसके पंकज सांसद को किसी तरह से धरने पर उठने के लिए मनाया और अपने कक्ष में लेकर उन्होंने विनोद सोनकर से वार्ता की।

दरअसल उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इलाहाबाद मंडल द्वारा स्टेशन परिसर में खड़े होने वाले वाहनों का सालना शुल्क कई गुना बढ़ा दिया था। टेंपो और रिक्शा संचालकों की माने तो पूर्व में रिक्शा का सालाना शुल्क 180 रुपये था, जिसे बढ़ाकर दो हजार कर दिया गया। इसी तरह टेंपो का 600 से बढ़ाकर रेलवे द्वारा 20 हजार रुपये सालाना किराया कर दिया गया। टेंपो और रिक्शा चालकों का कहना था कि रेलवे अविलंब बढ़ा हुआ शुल्क वापस ले। इसके पूर्व जुलूस की शक्ल में टेंपो और रिक्शा चालक डीआरएम ऑफिस पहुंच गए। यहां गेट पर सुरक्षा कर्मियों की उनसे झड़प हुई। इस बीच सूचना पाकर सांसद विनोद सोनकर भी मौके पर पहुंच गए। यहां पोर्टिको पर वे धरने पर बैठ गए। इस बीच डीआरएम एसके पंकज आदि अफसर पोर्टिको पहुंच गए। यहां किसी तरह से सांसद को मनाया गया। यहां सांसद ने आरोप लगाया कि उन्होंने किराया वृद्धि पर डीआरएम से बात करने के लिए को 27 बार कॉल की, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं की। इसी वजह से उन्हें वहां आना पड़ा। कहा कि इसकी शिकायत रेलमंत्री से की जाएगी। इस बीच डीआरएम ने अपने कक्ष में सांसद से वार्ता की। वार्ता के बाद सांसद विनोद ने बताया कि डीआरएम ने किराया संशोधन के लिए कुछ दिन का वक्त मांगा है। इस दौरान समाज सेवी विवेक जायसवाल, पप्पू शुक्ला, नित्यानंद दुबे, विनय जायसवाल, प्रदीप केसरवानी, पप्पू चपड़ा, सुनील केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed