प्रयागराज : निरंजन पुल पर 21 में से लग गए 12 स्पैन, रविवार को पूरा हो जाएगा काम
निरंजन पुल पर दो अतिरिक्त लाइन बिछाने के लिए रेलवे द्वारा वहां नौ मई 2023 से रोड ट्रैफिक रोका गया है। यह पूरा कार्य कुल सौ दिनों में होना है। फिलहाल ब्लॉक के 89 वें दिन शनिवार को निरंजन पुल पर अब तक का सबसे बड़ा काम हुआ। यहां तैयार किए गए तीन पियर पर 22 टन वजनी 12 स्पैन शनिवार को लगाए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहरियों के लिए राहत भरी खबर। सबकुछ ठीक रहा तो सप्ताह भर के भीतर निरंजन पुल के नीचे से गुजरने वाला रास्ता खोल दिया जाएगा। शनिवार को निरंजन रेल पुल पर दो अतिरिक्त लाइन बिछाने के लिए स्पैम लगाने का काम शुरू हुआ। इस दौरान तकरीबन तीन घंटे के लिए ट्रेनों का भी संचालन रोका गया। दोपहर डेढ़ बजे से यहां स्पैन लगाने की कार्रवाई शुरू की गई। रात 8.30 बजे तक यहां 12 स्पैन लगाए जा चुके थे। अब बाकी बचे नौ स्पैन रविवार को लगाए जाएंगे।
निरंजन पुल पर दो अतिरिक्त लाइन बिछाने के लिए रेलवे द्वारा वहां नौ मई 2023 से रोड ट्रैफिक रोका गया है। यह पूरा कार्य कुल सौ दिनों में होना है। फिलहाल ब्लॉक के 89 वें दिन शनिवार को निरंजन पुल पर अब तक का सबसे बड़ा काम हुआ। यहां तैयार किए गए तीन पियर पर 22 टन वजनी 12 स्पैन शनिवार को लगाए गए।
250 टन की क्षमता वाली क्रेन मंगाई गई है
वरिष्ठ अभियंता अनूप पांडेय के निर्देशन में यहां दोपहर डेढ़ बजे के आसपास यह काम शुरू हुआ जो रात 8.30 बजे तक चला। इस दौरान 250 टन की क्षमता वाली बड़ी क्रेन की मदद से यहां एक-एक करके 12 स्पैन लगाए गए। इस अवधि में दोपहर डेढ़ बजे से शाम 4.30 बजे तक यहां रेल संचालन भी रोका गया। हालांकि दोपहर के समय प्रयागराज जंक्शन पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही कम होने की वजह से ज्यादा समस्या नहीं आई।
इस दौरान मालगाड़ियां डीएफसी रूट से निकाली गई। यहां रेलवे इंजीनियरों की देखरेख में स्पैन लगाए गए। अब बाकी बचे हुए स्पैन रविवार को लगाए जाएंगे। अफसरों को उम्मीद है कि रविवार शाम तक यहां सभी 21 स्पैन लग जाएंगे। स्पैन लगने के बाद भी निरंजन पुल के आसपास सुदंरीकरण का काम भी होगा। इस दौरान सूरजकुंड पुलिस चौकी तक डिवाइडर, पुल के नीचे बनाए गए फुटपाथ पर टाइल्स आदि लगाया जाना है।
हालांकि वहां फुटपाथ के कुछ हिस्से पर टाइल्स लगा भी दिया गया है। इसके अलावा विद्युत विभाग के वॉयर को भी कवर्ड किया जाएगा। साथ ही ललित नगर कालोनी साइड में पियर के पास समतलीकरण एवं दीवार बनाने का काम भी रेलवे अगले एक सप्ताह के भीतर कर लेगा।