फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 hundred invoice for non-helmets

हेल्मेट न लगाने पर 12 सौ का चालान

Fri, 28 Jun 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
12 hundred invoice for non-helmets
12 hundred invoice for non-helmets - फोटो : CITY DESK
हेल्मेट न लगाने पर 12 सौ का चालान
विज्ञापन

पुलिस का ‘नो हेल्मेट नो पेट्रोल’ अभियान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हेल्मेट न लगाने वालों के खिलाफ शुरू हुए अभियान में पहले दिन 12 सौ लोगों का ई चालान किया गया है। पुलिस ने गुरुवार से शहर के 20 पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेल्मेट नो पेट्रोल’ अभियान शुरू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उन वाहनों का भी चालान किया गया, जिनमें डीएल या गाड़ी के कागजात नहीं थे।

एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर में आज से हेल्मेट न पहनने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शहर के 20 पेट्रोल पंपों पर फोर्स तैनात की गई थी। पेट्रोल पंपों पर बिना हेल्मेट आने वाले तकरीबन 1200 लोगों का ई चालान किया गया। अब हेल्मेट के लिए जुर्माना राशि पहले बार पांच सौ रुपये तय की गई है। सभी से जुर्माना वसूला गया। हेल्मेट न पहनने वालों के डीएल तथा अन्य कागजात भी देखे जा रहे थे। गाड़ी चलाने वाला नाबालिग है तो ढाई हजार रुपये जुर्माना लिया गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया है कि मीडिया और अधिवक्ता बंधुओं से अलग से अपील की जा रही है कि पुलिस के इस अभियान में वे मदद करें। शुक्रवार को कोशिश होगी कि शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर फोर्स तैनात कर अभियान में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed