फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 crore liters water supply on the occasion of Holi in Prayagraj.

प्रयागराजः होली पर दो दिन में 12 करोड़ लीटर पानी की होगी खपत

Sun, 17 Mar 2019 10:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
12 crore liters water supply on the occasion of Holi  in Prayagraj.
holi - फोटो : प्रयागराज
होली पर दो दिनों में सामान्य खपत का तीन गुना करीब 12 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होगी। निर्बाध जलापूर्ति के लिए जलकल विभाग ने तैयारी कर ली है। एक दिन पहले ही ओवर हेड टैकों को भरकर रिजर्व में रखा जाएगा। ट्यूबवेल खराब होने की स्थिति में इससे आपूर्ति की जाएगी। फील्ड स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर टीमों का गठन कर दिया गया है। ट्यूबवेल खराबी, सीवर लाइन चोक होने की सूचना देने के लिए चौक कोतवाली में कंट्रोल रूम खोला गया है। यहां कर्मचारियों के साथ जेई, एई की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


जलकल विभाग आम दिनों में खुसरोबाग पंपिंग स्टेशन समेत 600 ट्यूबवेलों से शहर में करीब 210 एमएलडी यानी 2.10 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति करता है। इसके लिए सुबह पांच से दस और शाम को पांच से रात नौ बजे तक आपूर्ति की जाती है। होली के दौरान 21 एवं 22 मार्च को सुबह से रात तक निर्बाध जलापूर्ति की जाएगी। रंग पर्व पर पानी की खपत करीब तीन गुना हो जाएगी। ऐसे में प्रतिदिन करीब 600-600 एमएलडी यानी छह-छह करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होगी। पुराने शहर चौक, जानसेनगंज आदि इलाकों में टैंकर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक राधेश्याम सक्सेना ने बताया कि होली के दौरान सभी ट्यूबवेल सुबह से रात तक लगातार चलाए जाएंगे। साथ ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में 48 ओवर हेड टैंकों को एक दिन पहले भरकर 11 जोनल पंपिंग स्टेशनों को रिजर्व रखा जाएगा। किसी इलाके में अचानक ट्यूबवेल खराब होने की स्थिति में इससे जलापूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि चौक, जानसेनगंज, कोतवाली जैसे पुराने इलाकों में टैंकर भी लगाए जाएंगे। इसके लिए 37 टैंकरों को तैयार किया गया है। किसी इलाके में ट्यूबवेल खराब होने या सीवर लाइन चोक होने की स्थिति में कोतवाली स्थित कंट्रोल रूम में सूचना दी जा सकती है। वहां मौजूद कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed