{"_id":"63ee58560fc15733830a869d","slug":"11th-class-student-shot-in-15-days-old-dispute-condition-critical-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : 15 दिन पुराने विवाद में 11वीं के छात्र को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : 15 दिन पुराने विवाद में 11वीं के छात्र को गोली मारी, हालत गंभीर
Thu, 16 Feb 2023 09:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Feb 2023 09:52 PM IST
सार
गद्दोपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 11वीं के एक छात्र को गोली मार दी गई। घटना के समय वह कोचिंग से घर लौट रहा था। इस मामले में ही गांव के ही एक युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी युवक घर में ताला बंद कर फरार है।
विज्ञापन
गोली मारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गद्दोपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 11वीं के एक छात्र को गोली मार दी गई। घटना के समय वह कोचिंग से घर लौट रहा था। इस मामले में ही गांव के ही एक युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी युवक घर में ताला बंद कर फरार है।
विज्ञापन
फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव का मनीष कुमार साहू (17) पुत्र छगन साहू कक्षा 11 का छात्र है। वह बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे कोचिंग पढ़कर पैदल घर लौट रहा था। गद्दोपुर में शिवगंगा विद्यालय के पीछे उसे गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची फाफामऊ पुलिस ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। घरवालों ने गांव के ही रहने वाले अख्तर और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
एसओ फाफामऊ ने बताया कि करीब 15 दिन पहले एक लड़की को लेकर मनीष साहू और अख्तर के बीच झगड़ा हो गया था। उस समय मनीष साहू और उसके दोस्त भारी पड़े थे। अख्तर ने देख लेने की धमकी दी थी। अख्तर का पूरा परिवार भागा हुआ है। उसकी खोजबीन की जा रही है। एक टीम नवाबगंज और एक प्रतापगढ़ भेजी गई है।
विज्ञापन